एक्सप्लोरर

योगी सरकार के कामकाज का 100 दिन में दिखने लगेगा फर्क: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनवाई और दावा किया कि योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस दौरान उन्होंने बूचड़खानों, एंटी रोमियो दल पर सरकार की स्पष्ट राय रखी. उन्होंने कहा कि योगी सरकार 100 दिन पूरे होने के बाद प्रदेश की जनता को फर्क दिखना शुरू हो जाएगा. मौर्य ने कहा, "इस संदर्भ में सरकार एक श्वेत पत्र भी जारी करेगी. जनता को हम 100 दिनों में यह बाताएंगे कि 100 दिनों पहले हमको यूपी कैसा मिला था."

गरीब का हक, किसी को लूटने का हक नहीं

उप मुख्यमंत्री का कहना था कि एंटी-रोमियो दल के नाम पर किसी भी तरह की ज्यादती रोकना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने माना कि इस अभियान के तहत यूपी पुलिस से कुछ गलतियां हुई हैं. लेकिन अभियान के चलते प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं. मौर्य का दावा था कि योगी सरकार कम से कम 25 साल शासन करेगी और तब तक ये अभियान ठंडा नहीं पड़ेगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब का हक, किसी को लूटने का हक नहीं है.

आम जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर सरकार का विशेष ध्यान है. उन्होंने कहा, "स्वच्छ भारत मिशन एक राष्ट्रीय आंदोलन है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने स्वयं झाडू लगाकर देश के लिए साफ-सफाई का संदेश दिया था. उन्होंने झाडू इस उद्देश्य से उठाई थी कि जब हमारा देश स्वच्छ होगा तो निश्चित रूप से हमारा देश स्वस्थ भी होगा. स्वच्छ भारत एक आंदोलन है, जिसका हम सभी हिस्सा हैं और इसे अभियान के रूप में चलाएं."

लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा, "15 जून तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी. राज्य में 58 राजमार्गो को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिए हैं ताकि सब पर काम शुरू हो सके. तेरह राजमार्गो को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में परिवर्तित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है. विभाग में ई-टेंडरिंग शुरू कर गुंडे, माफियाओं को ठेकेदारी से बाहर किया जाएगा."

mayawati (2)

अपराध नियंत्रण बीजेपी के बस की चीज नहीं: मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सहारनपुर के जातीय दंगे की घटना पर गहरा अफसोस व चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सांप्रदायिक घटनाओं के बाद अब जातीय संघर्ष की वारदात से प्रदेश दहलने लगा है, जिससे यह साबित होता है कि बेहतर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के बस की चीज नहीं है.

मायावती ने कहा, "बिना अनुमति के जुलूस निकालना व उस दौरान मनमानी करके वातावरण को प्रदूषित व हिंसक बनाना वास्तव में एक फैशन सा हो गया है, जिसको रोक पाने में बीजेपी सरकार विफल साबित हो रही है. इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी सरकार की 'भगवा तुष्टीकरण' की नीति के कारण कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करना, हत्या व हिंसा करना सामान्य बात होती जा रही है, जिस कारण प्रदेश में भय व आतंक का एक नया खराब माहौल पैदा होता जा रहा है."

उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद हर दिन हर नेता व मंत्री आदि रोज नई-नई बातें व घोषणाएं कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में ठीक उसका उल्टा हो रहा है. बिना अनुमति के तथा नई परंपरा की शुरुआत करने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को अब अपनी कथनी व करनी में अंतर को समाप्त करके प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को जनहित में बेहतर बनाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget