एक्सप्लोरर

यूपी: गायों की मौत पर योगी हुए सख्त, बीडीओ समेत आठ अफसर सस्पेंड

बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में अयोध्या, हरदोई, रायबरेली, मिजार्पुर, प्रयागराज व सीतापुर समेत कई जिलों में गायों की मौत पर सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह कार्रवाई की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में हुई कई गायों की मौत पर कड़े तेवर दिखाएं हैं. उन्होंने देर रात मिर्जापुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या के बीडीओ समेत दोनों जिलों के आठ अफसरों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. अयोध्या के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मिर्जापुर के डीएम को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है. साथ ही, मिर्जापुर में गोवंशों की मौत के मामले की जांच की जिम्मेदारी आयुक्त विंध्याचल को सौंपी गई है.

योगी के सख्त रुख के बाद मिल्कीपुर (अयोध्या) के बीडीओ व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, पलियामाफी के ग्राम पंचायत अधिकारी, अयोध्या नगर निगम के कांजी हाउस प्रभारी डॉ. उपेंद्र कुमार और डॉ. विजेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया. वहीं, मिर्जापुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए के सिंह, नगरपालिका के प्रभारी अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार और नगर अभियंता रामजी उपाध्याय को भी निलंबित कर दिया गया.

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज व मिजार्पुर के आयुक्त से गायों की मौत के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने हाल ही में अयोध्या, हरदोई, रायबरेली, मिजार्पुर, प्रयागराज व सीतापुर समेत कई जिलों में गायों की मौत पर सभी डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यह कार्रवाई की. मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि लापरवाह लोगों पर गोवध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण के तहत कार्रवाई होगी.

मुख्यमंत्री ने गोशालाओं में उचित इंतजाम न होने के कारण अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि गोशाला के संचालन, निरीक्षण व देखभाल की जिम्मेदारी डीएम व सीडीओ की होगी. योगी ने सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वे गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें. जो गौ पालक दूध निकाल कर पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ जुमार्ने और दंड की कार्रवाई होगी. वहीं बेसहारा गोवंश रखने पर गौ पालकों को 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.

इसके साथ ही उन्होंने रायबरेली व हरदोई के डीएम को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सभी जिलों के डीएम से कहा है कि वे गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करें. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, सीतापुर, बलरामपुर और प्रयागराज में गोशालाओं में बदइंतजामी के चलते कई गायों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget