एक्सप्लोरर

जानिए उन्नाव गैंगरेप केस की पूरी कहानी, पढ़ें इस मामले में कब क्या हुआ

उन्नाव गैंगरेप केस की कहानी शुरु हुई थी करीब 10 महीने पहले जब 11 जून 2017 को पीड़िता गायब हो गई थी. पीड़ित परिवार ने शुभम, अवधेश पर केस दर्ज कराया था. 21 जून को पीड़िता वापस आ गई थी और 22 जून 2017 में उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप केस की कहानी शुरु हुई थी करीब 10 महीने पहले जब 11 जून 2017 को पीड़िता गायब हो गई थी. पीड़ित परिवार ने शुभम, अवधेश पर केस दर्ज कराया था. 21 जून को पीड़िता वापस आ गई थी और 22 जून 2017 में उसने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे. उन्नाव गैंगरेप कांड: आरोपी बीजेपी विधायक की पत्नी ने पीड़ित परिवार को बताया झूठा इस बयान में उसने तीन लोगों के नाम लिए थे लेकिन विधायक का नाम इस बयान में नहीं था. जून के महीने से शुरू हुई इस वारदात में बड़ा मोड़ तब आया जब जुलाई में पीड़िता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप का आरोप लगा दिया. इसी के बाद विधायक समर्थकों और पीड़ित परिवार के बीच टकराव बढ़ गया. - 30 अक्टूबर को विधायक समर्थकों ने पीड़िता के परिवार पर मानहानि का केस किया - पीड़िता के घरवालों पर विधायक को रावण बताने वाला पोस्टर लगाने का आरोप - 11 नवंबर को पीड़िता के चाचा पर भी मानहानि का केस कर दिया गया जानिए उन्नाव गैंगरेप केस की पूरी कहानी, पढ़ें इस मामले में कब क्या हुआ पीड़ित परिवार की तरफ से 22 फरवरी को उन्नाव की जिला अदालत में अर्जी दी गई. अर्जी में एक बार फिर विधायक पर रेप का आरोप लगाया गया. साथ ही कहा गया कि आरोपी शुभम की मां शशि उसे नौकरी दिलाने के बहाने विधायक के घर ले गई थी. शशि इन आरोपों से इंकार कर रही हैं. शशि का कहना है कि उनके बेटे शुभम पर पीड़ित ने शादी का दवाब बनाया था और नहीं मानने पर उनके बेटे को फंसा दिया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. ये मामला दबा ही रहता अगर दबंगों ने 3 अप्रैल को कोर्ट से लौटते पीड़िता के पिता को मार-मार कर अधमरा ना कर दिया होता. पुलिस ने आरोपियों की जगह पीड़िता के पिता पर आर्म्स एक्ट में केस किया और उन्हें जेल भेज दिया. आठ अप्रैल को पीड़िता ने अपने परिवार के साथ सीएम आवास के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया. दूसरी ओर पीड़िता के पिता की जेल में मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर CM रेखा गुप्ता का हमला, 'दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे, इसने...'
CJP पर CM रेखा गुप्ता का हमला, 'दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे, इसने...'
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सौरव दास का डिटेन होने के बाद ट्वीट वायरल, 'अगर आपको हिरासत में ले लिया जाए तो...'
सौरव दास का डिटेन होने के बाद ट्वीट वायरल, 'अगर आपको हिरासत में ले लिया जाए तो...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget