एक्सप्लोरर

उड़ान योजना के तहत यूपी से शुरू होंगी जेट एयरवेज की सेवाएं, इन शहरों को होगा फायदा

आम आदमी का हवाई सफर का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज गुरूवार से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू करेगा.

लखनऊ: आम आदमी का हवाई सफर का सपना पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना के तहत जेट एयरवेज गुरूवार से उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं शुरू करेगा. जेट एयरवेज के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित अग्रवाल ने बताया कि उनकी एयरलाइंस देश के 44 शहरों में रीजनल एयर कनेक्टिविटी सेवा संचालित कर रही है और अब इलाहाबाद ऐसा 45वां शहर बन जाएगा. यह उत्तर प्रदेश से उड़ान योजना के तहत सेवा की शुरुआत होगी.

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी जल्द ही बरेली से भी क्षेत्रीय विमानन सेवा शुरू करेगी. बरेली के हवाई अड्डे पर अभी निर्माण कार्य जारी है. उसके मुकम्मल होते ही उड़ान सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी.

पीएम बनाने में होगी एसपी की भूमिका लेकिन मेरा ख्वाब नहीं प्रधानमंत्री का पद: अखिलेश

अग्रवाल ने बताया कि पूरे भारत में सिर्फ 2% लोगों ने ही अब तक हवाई यात्रा की है. बाकी 98% लोग अभी भी इस सफर के आनंद से वंचित हैं, लिहाजा अगले 18-20 साल तक 'जॉय ऑफ फ्लाइंग' की परिकल्पना कायम रहेगी.

अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी का प्रयास है कि वह उत्तर प्रदेश को अपना बड़ा बेस बनाए. पिछले दो साल के दौरान खाड़ी देशों में जाने वालों में उत्तर प्रदेश के लोगों की तादाद सबसे ज्यादा रही है.

सरकारी बंगले की टोंटी लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे अखिलेश, योगी सरकार ने कहा- इनकम टैक्स जांच करे

उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश से घरेलू सफर में 60% और अंतरराष्ट्रीय सफर में 24% का इजाफा हुआ है. इसका मुख्य कारण हवाई टिकट का किफायती होना है. अग्रवाल ने बताया कि उनकी कंपनी का प्रयास सिर्फ मेट्रो से मेट्रो शहरों को जोड़ने का नहीं बल्कि छोटे शहरों को भी ज्यादा से ज्यादा कनेक्ट करने का है.

उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क अच्छा होने से अगले साल इलाहाबाद में होने वाले कुंभ मेले पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि हवाई संपर्क जोड़ने से आप दुनिया की पहुंच वाले नक्शे में आ जाते हैं. अग्रवाल ने उड़ान योजना के तहत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाबालिग से गैंगरेप के बाद लगी पंचायत में संजीव बालियान भी शामिल, एक्शन की मांग
नाबालिग से गैंगरेप के बाद लगी पंचायत में संजीव बालियान भी शामिल, एक्शन की मांग
राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'
राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'
UP में इन महिलाओं मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा
UP में इन महिलाओं मिलेगा 'लाइफटाइम फ्री' सफर! योगी सरकार का तोहफा
दिल्ली में AAP और BJP विधायक का एक्सीडेंट, दोनों को आईं चोटें
दिल्ली में AAP और BJP विधायक का एक्सीडेंट, दोनों को आईं चोटें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget