एक्सप्लोरर

रायबरेली: जेल में बने दो और वीडियो आये सामने: कैदियों ने लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन दो नये वीडियो में से एक में अंशु दीक्षित नामक एक कैदी ने आरोप लगाया है कि उसे तथा उसके दो साथी बंदियों सोहराब खां और डी. एस. सिंह को जेल के अधिकारियों और एसटीएफ के अफसरों से जान का खतरा है.

लखनऊ: रायबरेली जिला कारागार में बंद अपराधियों द्वारा बाहर से शराब मंगाने और जेलर को रिश्वत देने का हिसाब-किताब बताये जाने का वीडियो वायरल होने के बाद इसी जेल के दो और फुटेज सामने आये हैं. इनमें कैदियों ने जेलकर्मियों और राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों से जान का खतरा बताया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन दो नये वीडियो में से एक में अंशु दीक्षित नामक एक कैदी ने आरोप लगाया है कि उसे तथा उसके दो साथी बंदियों सोहराब खां और डी. एस. सिंह को जेल के अधिकारियों और एसटीएफ के अफसरों से जान का खतरा है.

यह वीडियो रायबरेली जेल में ही कुछ कैदियों द्वारा किसी को फोन करके बाहर से शराब मंगाये जाने और जेलर को रिश्वत देने का हिसाब-किताब बताये जाने का वीडियो वायरल होने के मद्देनजर मुख्य जेल अधीक्षक समेत छह जेल अफसरों को निलंबित किये जाने के एक दिन बाद सामने आया है.

दीक्षित ने कथित रूप से जान का खतरा पैदा करने वाले कुछ अफसरों के नाम लेते हुए कहा कि अगर उसकी और उसके साथियों की हत्या हो जाती है तो इन्हीं अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये.

एक अन्य वीडियो में दीक्षित और उसके एक साथी कैदी ने जेल में खराब गुणवत्ता वाला भोजन दिये जाने और जेल के अंदर ही कुछ खास कैदियों के लिये समानान्तर कैंटीन चलाये जाने के आरोप लगाये.

दोनों ने आरोप लगाया ‘‘कैंटीन में मिठाई, आलू पराठा, सिगरेट और अन्य चीजें उपलब्ध हैं. बड़ी संख्या में कैदियों को ये सुविधाएं दी जाती हैं और इसके जरिये रोजाना लाखों रुपये जुटाये जाते हैं. यह रकम जेल प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों में नीचे से ऊपर तक पहुंचती है.‘‘

बता दें कि इसके पहले रायबरेली जिला जेल में कैदियों द्वारा कथित रूप से शराब मंगवाने, पार्टी करने, जेलर को रिश्वत देने की बात कहने और रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल हुआ था.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे जेल में खुलेआम शराब पी जा रही है, बिरयानी और चिकेन खाया जा रहा है. सामने पिस्टल रखी हुई है.  फोन पर रंगदारी मांगी जा रही है न देने की स्थिति में जान से मरवाने की धमकी दी जा रही है. शराब-बिरयानी से साथ ही डिप्टी जेलर को पैसा देकर रोस्टेड, मंगाने की बात भी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget