एक्सप्लोरर

72 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़े हैं दो युवक, सड़कें बनवाने लगा प्रशासन, पुलिस मनाने में जुटी

शाहजहांपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं और पुलिस प्रशासन से अपनी बातें मनवा रहे हैं.

शाहजहांपुर: दो युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए हैं, 72 घंटे बीत गए हैं लेकिन वो उतर नहीं रहे हैं. पूरा प्रशासन और पुलिस महकमा नीचे तैनात है. वो जो मांग रख रहे हैं उन्हें माना जा रहा है. उनके गांव में ना केवल सड़कें बन रही हैं बल्कि उनकी अन्य मांगों पर भी प्रशासन विचार कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद में अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में दो युवक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए. रविवार तड़के टावर पर चढ़े इन युवकों का कहना है कि जब उन्हें अपने साथ न्याय का सुबूत नहीं दिखाया जाएगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे.

जलालाबाद के उप जिलाधिकारी विजय शर्मा ने बताया कि रविवार तड़के चार बजे कलान क्षेत्र के रहने वाले युवक रविंदर आजाद और मुन्ना सिंह जलालाबाद में एक निष्क्रिय मोबाइल टावर पर चढ़ गए. इसकी जानकारी मिलने पर वह उन्हें उतारने के लिए गए लेकिन कामयाबी नहीं मिली.

खबर लिखे जाने तक उन्हें टावर पर चढ़े करीब 72 घंटे गुजर चुके थे.

उन्होंने बताया कि टावर पर चढ़े युवकों का कहना है कि उनकी जमीनों पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है. प्रशासन उसे खाली कराने की कार्रवाई का वीडियो दिखाये. साथ ही कलान थाने में उनके विरुद्ध दर्ज झूठे मुकदमे को खत्म कराकर उसके दस्तावेज दिखाए जाएं. उसके बाद ही वे नीचे उतरेंगे.

शर्मा ने बताया कि आज जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस. चिनप्पा मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझा-बुझाकर नीचे उतारने का काफी प्रयास किया. दोनों अधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे.

युवकों का कहना है कि पहले उनकी मांगें पूरी की जाए वरना वे टावर से कूदकर खुदकुशी कर लेंगे. बहरहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
सूरत में किम नदी का कहर जारी, कई गांव डूबे, हाईवे भी जलमग्न
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget