एक्सप्लोरर

यूपी की पिच पर खेलेंगे योगी की 'टीम' में दो पूर्व क्रिकेटर

नई दिल्ली/लखनऊ: अपने विरोधियों के छक्के छुड़ाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली इसके साथ ही योगी ने अपने मंत्रीमंडल में दो पूर्व क्रिकेटर्स को जगह दी है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन चौहान और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में खेले मोहसीन रज़ा वो दो चेहरे हैं जिन्हें क्रिकेट की पिच से राजनीति की पिच पर जगह मिल गई है.

कौन है चेतन चौहान? पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर चेतन चौहान ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट और 7 वनडे मुकाबले खेले हैं. चेतन चौहान को खासतौर पर टीम इंडिया के लिजेंड सुनील गावस्कर के साथ उनकी साझेदारी के लिए जाना जाता है. चेतन चौहान राजनीति की बिसात पर पुराने खिलाड़ी हैं. चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ. चेतन चौहान बीजेपी के लिए 2 बार सांसद भी चुने जा चुके हैं. वो उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से 2 बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं. जबकि साल 2009 में उन्हें पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के संदीप दीक्षित के हाथों चुनाव हारना पड़ा था. लेकिन इस बार वो अमरोहा के नौगांव सीट से जीतकर विधायक चुने गए हैं. वहीं योगी सरकार के दूसरी मंत्री क्रिकेटर हैं मोहसिन रज़ा. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किसी मु्स्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा को शामिल किया है. कौन है मोहसिन रज़ा? मोहसिन रजा चंद साल पहले ही बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी ने रजा को उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता बनाया था. इसके अलवा रजा क्रिकेट में रणजी मैच भी खेल चुके हैं. चालीस साल के मोहसिन रजा ने गवर्नमेंट जुबली इंटरकॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की. रजा अभी यूपी में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. नियम के मुताबिक 6 महीने के अंदर उन्हें विधानसभा के किसी एक सदन का सदस्य बनना जरूरी है. मोहसिन ने उत्तर-प्रदेश के लिए दो फर्स्ट-क्लास मैच भी खेले हैं. मोहसिन तेज़ गेंदबाज़ और विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते रहे हैं.अब देखना ये होगा कि राजनीति की बिसात पर ये कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
MP में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार: CM यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग
यूपी के संविदाकर्मियों के लिए मायावती ने उठाई आवाज, CM योगी से की खास मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget