एक्सप्लोरर

बरेली: 15 लाख लूट कर भागे बदमाशों में से दो मुठभेड़ में ढेर, एनकाउंटर अभी भी जारी

दिन निकलते ही आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश सर्राफ कारोबारी के मुनीम को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉम्बिंग शुरु कर दी जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए.

बरेली: दिन निकलते ही आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश सर्राफ कारोबारी के मुनीम को गोली मारकर 15 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने कॉम्बिंग शुरु कर दी जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए. घटना में एक पुलिसवाला भी घायल हुआ है. मुठभेड़ अभी भी जारी है.

खबर के मुताबिक सर्राफ अनूप अग्रवाल के यहाँ काम करने वाले कर्मचारी सुमित, कांता प्रसाद और विमल शास्त्रीनगर से बरेली जंक्शन के लिए ऑटो से निकले थे. इनके पास सर्राफ का 15 लाख कैश था. रास्ते में कोतवाली थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर की पुलिया के पास बाइक सवार करीब छह बदमाशों ने ऑटो रोक लिया और लूट की कोशिश की.

कर्मचारियों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने सुमित नामक कर्मचारी को गोली मार दी और बदमाश 15 लाख कैश लूट कर फरार हो गए. कोहाड़ापीर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश और एसएसपी मुनिराज मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है. सुबह सुबह हुई लूट की इस बड़ी वारदात के बाद एडीजी से लेकर एसएसपी मुनिराज समेत तमाम अफसरों ने मौके पर पहुंच कर सर्राफ कर्मचारियों से पूछताछ की.

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चेकिंग की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

इसके बाद खबर आई कि कॉम्बिंग के वक्त पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लग गई जिनसे उनकी मौत हो गई. शहर कोतवाल गीतेश कपिल के भी हाथ में गोली लगी है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और पुलिस बदमाशों पर काबू के लिए प्रयास कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'बिहार में तो AK-47...', छात्रों के आंदोलन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?
तिरंगा विवाद में महबूबा के बचाव में उतरे CM उमर अब्दुल्ला, जानें क्या बोले?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget