एक्सप्लोरर

मेरठ: एसपी सिटी और एसपी क्राइम को विदेश से मिली जान से मारने की धमकी

मेरठ के दो पुलिस अफसरों को विदेश से जान से मारने की धमकी मिली है. किसी शख्स ने कजाकिस्तान से मेरठ के एसपी अपराध और एसपी सिटी को उनके मोबाइल फोन पर कई बार फोन करके गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है.

मेरठ: मेरठ के दो पुलिस अफसरों को विदेश से जान से मारने की धमकी मिली है. किसी शख्स ने कजाकिस्तान से मेरठ के एसपी अपराध और एसपी सिटी को उनके मोबाइल फोन पर कई बार फोन करके गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है. फोन करने के लिए अपराधी ने इंटरनेट कॉल का इस्तैमाल किया है.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के फोन पर शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे अज्ञात फोन नंबर से धमकी आई. कॉल के दौरान उन्हें गालियां दी गई और फोन करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी. उनसे कहा गया कि 5 लाख रूपये तैयार करके रखे. ठीक इसी तरह एसपी अपराध डॉ बीपी अशोक को भी फोन पर धमकी मिली है. फोन करने वाले से नाम पूछने के बाद भी उसने अपना नाम नही बताया. कॉलर ने गालियां देते हुए उन्हे जान से मारने की धमकी दी.

जिस नंबर से धमकी दी गई है उसका को़ड +992 से शुरू होता है. यह कोड कजाकिस्तान का है. साइबर क्राइम की शुरूआती जांच में पाया गया है कि फोन पर धमकी देने के लिए उपदेश राणा के फोन नंबर का इस्तैमाल किया गया है. उपदेश राणा के ट्विटर एकाउंट के मुताबिक वह विश्व सनातन संघ का राष्ट्रीय महासचिव है और खुद को हिंदू नेता बताता है.

मेरठ: एसपी सिटी और एसपी क्राइम को विदेश से मिली जान से मारने की धमकी

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बातचीत में कॉलर क्षेत्रीय निवासी प्रतीत होता है क्योंकि उसने स्थानीय भाषा का ही इस्तैमाल किया है. फिलहाल इस मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को दी गई है. जानकारियां जुटाई जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

उपदेश राणा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्विट के जरिये यह साफ किया है कि इस धमकी की वारदात से उसका कोई लेना-देना नही है. उसने लिखा है कि उसका नंबर सार्वजनिक है जिसका इस्तेमाल इंटरनेट कॉलिंग के जरिए वारदात में किया गया है.

उपदेश ने यूपी पुलिस, मेरठ पुलिस को टैग करके ट्वीट किया था जिसके बाद मामला मीडिया में पहुंचा.

कुंभ मेले पर डाक टिकट जारी, मनोज सिन्हा बोले- पहले की सरकारें इससे बचा करती थीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget