एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब तेजस्वी ने रामविलास पासवान को दिया महागठबंधन में शामिल होने का न्योता

रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके साथ हम लोगों की कोई नाराजगी नहीं है. वे जब चाहें हम उनके साथ बातचीत करने को तैयार हैं.

पटना: लंबे समय के एकांतवास के बाद पटना लौटे आरजेडी नेता और बिहार सरकार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर उन्होंने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया. इसके साथ ही केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सहयोगी लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान को तेजस्वी ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया. रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके साथ हम लोगों की कोई नाराजगी नहीं है. वे जब चाहें हम उनके साथ बातचीत करने को तैयार हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि रामविलास पासवान ने कभी धोखा नहीं दिया.

वहीं रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को उन्होंने एक बार फिर महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि आरक्षण और संविधान की रक्षा करने के लिए वे हमारे साथ मिलकर महागठबंधन को मजबूत करें.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि एक तरफ बिहार सुखे से त्रस्त है, लेकिन इस सब से बेखबर राज्य सरकार ने अमित शाह के दौरे पर रेड कार्पेट बिछा करोड़ो-अरबों रुपये पानी की तरह बहाया.

इसके अलावे पिछले दिनों झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश की हुई पिटाई के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह काफी निंदनीय है. बीजेपी-आरएसएस के गुंडों को झारखंड सरकार सपोर्ट भी कर रही है. इस मामले की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है.

बीजेपी-आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अगर 2019 के आम चुनाव में अगर बीजेपी फिर से सत्ता में वापस आ गई तो देशभर में 'नागपुरिया' कानून लागू हो जाएगी. नीतीश कुमार को दोबारा महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छह महीने के लिए उन्हें पार्टी में शामिल होने की कोई जरुरत नहीं है.

आईआरसीटीसी और रेलवे टेंडर घोटाले की जांच में हो रही देरी पर तेजस्वी ने कहा कि इस केस में कुछ नहीं है. इस मामले को लेकर जानबूझकर उनको और उनके परिवारवालों को तंग किया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी पर लगाए गए सभी आरोपों की अगर अच्छे से जांच की जाए तो सुशील मोदी भी जेल की सलाखों के पीछे होंगे.

गौरतलब है कि बिहार में मॉनसून सत्र की शुरुआत कल से हो रही है. इसको लेकर आज शाम तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी विधायकों की बैठक होनी है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा सत्र के दौरान आरजेडी नेता किन मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget