एक्सप्लोरर

'लालू लीला' के जवाब में 'नीतीश-मोदी लीला' नाम की किताब लिखेंगे तेजप्रताप यादव

तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी में फूट है. हमारे परिवार के बारे में ये सब आरएसएस और बीजेपी-जेडीयू के लोग झूठा प्रचार करते हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने ‘लालू लीला’ के जवाब में सुशील मोदी और नीतीश कुमार पर किताब लिखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वे ‘लालू लीला’ के जबाव में ‘नीतीश-मोदी लीला’ लिखेंगे. बहुत जल्द ही उनकी किताब बाजार में आएगी. पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप एक कार्यक्रम में भाग लेने मोतिहारी पहुंचे थे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो भी 'नीतीश-मोदी लीला' लिख रहे हैं. इस दौरान तेजप्रताप ने दोनों भाइयों के बीच अनबन होने की बात को अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की चाल है.

शत्रुघ्न सिन्हा आरजेडी में शामिल होते हैं तो ये अच्छा होगा: तेज प्रताप यादव

तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी में फूट है. हमारे परिवार के बारे में ये सब आरएसएस और बीजेपी-जेडीयू के लोग झूठा प्रचार करते हैं. बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के आरजेडी में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि वह अगर पार्टी में शामिल होंगे तो अच्छी बात होगी. दरअसल, तेजप्रताप यादव मोतिहारी के सूरजपुर गांव में दशहरा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का बेवाक जबाव देते हुए नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द वह नीतीश और मोदी लीला लिखेंगे. जिसे सबसे पहले पत्रकारों को दिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद पर अपनी पुस्तक ‘लालू लीला’ लिखी है. किताब में सुशील कुमार मोदी ने विस्तार से बताया है कि किस तरह लालू यादव ने अपने परिवार को अरबपति बनाने के लिए अपने पोजिशन का बेरहमी के साथ दुरूपयोग किया है. किताब के अनुसार 15 साल तक बिहार की बागडोर अपने हाथ में रखकर और पांच साल तक रेलवे मंत्री की कुर्सी पर बैठकर लालू यादव ने अपने और परिवार के नाम पर कुल 141 बेशकीमती भूखण्ड, 30 फ्लैट और छह आलीशान बंगले बटोरे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
'तेज प्रताप ने घर में घुसने की कोशिश की थी', पहली बार सामने आईं अनुष्का यादव
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
महोबा: सामूहिक विवाह योजना में 95 जोड़ों ने रचाई शादी, एक मुस्लिम जोड़े का भी निकाह
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, सगाई का वीडियो वायरल
औरैया: 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर को हुआ 75 साल के बुजुर्ग से प्यार, हुई सगाई

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget