एक्सप्लोरर

तेज प्रताप यादव का आरोप- हैक हुआ फेसबुक अकाउंट, चाचा ने बीजेपी से मिलकर परिवार तोड़ने की कोशिश की

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा, ''दोस्तों आज फिर चाचा ने बीजेपी के साथ मिलकर हमें तोड़ने का कोशिश किया. आज शाम मेरे फेसबुक आईडी को हैक कर लिया लिया गया और एक पोस्ट करके हमें हमारे परिवार से तोड़ने का प्रयास किया गया.

नई दिल्ली: तेज प्रताप यादव ने राजनीति छोड़ने के संकेत देने वाले फेसबुक पोस्ट पर कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग लगातार मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने में लगे रहते हैं. वे आज इसमें कामयाब हो गए और ऐसा पोस्ट किया जिससे मेरे परिवार, पार्टी में फूट पड़ने की अफवाह फैले और पार्टी कमजोर हो.

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, ''दोस्तों आज फिर चाचा ने बीजेपी के साथ मिलकर हमें तोड़ने की कोशिश की. आज शाम मेरे फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया और एक पोस्ट करके हमें हमारे परिवार से तोड़ने का प्रयास किया गया. सुन लो जनादेश के डकैतों मेरा परिवार मेरी जान है, मेरा भाई मेरा बाजु है, कलेजे का टुकड़ा है मेरा भाई.''

तेज प्रताप यादव का आरोप- हैक हुआ फेसबुक अकाउंट, चाचा ने बीजेपी से मिलकर परिवार तोड़ने की कोशिश की

अपने एक और ट्वीट में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा, 'तेजस्वी मेरा अर्जुन है और रहेगा, और कोई जितनी चाहे चाल चले, वो सफल नहीं होंगे.'' उन्होंने कहा, ''आरएसएस और भाजपाई आईटी सेल द्वारा मेरा अकाउंट हैक कर हमारे परिवार के बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है. पहले भी मेरे पिता का फ़ेसबुक पेज आरएसएस के एक समर्थक द्वारा हैक किया गया था. वह हैकर काफ़ी दिनों जेल में भी रहा था. पहले मेरे और अब मेरी मम्मी के बारे में ग़लत लिखा गया है. हमारे बढ़ते प्रभाव से विरोधी बौखलाकर निम्न स्तरीय राजनीति पर उतर आए है.''

तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा? 

तेज प्रताप ने लिखा, ''मैंने भी अपने कार्यकर्ताओं से यही कहा कि मैं भी अपने मम्मी-पापा को बहुत बार बता चुका हूं कि "ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू" और "सुबोध राय" मेरे बारे में गलत-गलत अफवाहें फैलाकर मुझे बदनाम कर मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं किंतु मेरी मम्मी मेरी एक नहीं सुनती है और उल्टा मुझे ही डांट सुननी पड़ती है जिसके कारण मैं बहुत-ही प्रेशर में रहता हूं. अब आप ही बताएं कि क्या इतने "प्रेशर में राजनीति हो सकती है क्या?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'इस्तीफा दें मनन मिश्रा', सहयोगी ने BCI अध्यक्ष पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget