एक्सप्लोरर

बिहार में हुई अचानक बारिश से तापमान में आई गिरावट, फसलों को नुकसान की आशंका

आज सुबह पटना में हुई तेज बारिश के कारण तापमान की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि की खबर सामने आई है. अचानक हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

पटनाः मंगलवार की सुबह तेज़ बारिश से पटना में एक बार फिर ठंड बढ़ गयी है. सुबह से आसमान पर लगातार काले घने बादल छाये रहे. हालांकि तक़रीबन 10:30 बजे से लगातार दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई. बारिश के साथ पटना में तापमान 19 डिग्री रहा. इसी के साथ बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है. अचानक हुई बारिश से किसानों में चिंता की लहर बनी हुई हैं. वहीं तापमान गिरने के साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है.

कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि

लगातार हो रही बारिश के साथ बिहार के जिलो में ओला वृष्टि की ख़बर आयी है. भभुआ, सासाराम, मोतिहारी आदि जगहों पर भारी ओलावृष्टि हुई हैं. ओलावृष्टि होने के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी की ख़बर सामने आ रही है.

अगले 48 घंटे तक बारिश का अनुमान

बिहार में मंगलवार सुबह से बादल छाए रहे जिसके बाद तेज़ गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. हालांकि बीते रविवार यानि 23 फरवरी को भी देर रात हल्की बारिश हुई थी. मौसम विभाग के मुताबिक़ अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश की संभावना है. राजधानी पटना सहित जहानाबाद, वैशाली, हाजीपुर और गोपालगंज सहित कई जिलों में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आयी है.

फसलों को हुआ नुक़सान

बिहार में बेमौसम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. इसके साथ ही अचानक हुई बारिश से रबी फसलों को नुक़सान पहुंचा है. रबी और तिलहन की फसल जिनमें अभी फूल लगे हैं, बारिश के कारण उन फूलों के गिरने की आशंका बन गई है. खासतौर पर चना, मसूर, मटर और सरसों के फूल गिर सकते हैं. जबकि गेहूं की फसल को फ़ायदा हो सकता है. मौसम विभाग की माने तो बिहार में गुरुवार से मौसम के बेहतर होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
जामिया के हॉस्टल में खाने पर HC सख्त, छात्रा को हुआ था टाइफाइड, मांगा जवाब
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
अंकिता भंडारी केस: लोकभवन के बाहर धरना, कांग्रेस नेता किए गए डिटेन
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
गोरखपुर में जमीन विवाद में हत्या, चचेरे भाई की गोली से युवक की मौत
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय
CM योगी का ऐलान, सफाईकर्मियों को मिलेगा 16 हजार मानदेय

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget