एक्सप्लोरर

बयान पर बवाल: गोरखपुर से सपा सांसद ने गांधी-नेहरू के योगदान की तुलना जिन्ना से की

गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद प्रवीन निषाद ने कहा कि हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आजादी की लड़ाई में समान रूप से योगदान किया है लेकिन बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक दंगे चाहती है.

गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद प्रवीन निषाद ने आजादी की लडाई में नेहरू-गांधी के योगदान की तुलना मोहम्मद अली जिन्ना के योगदान से कर आज विवाद खड़ा कर दिया. निषाद ने कहा, बीजेपी जिन्ना के नाम पर गंदी राजनीति कर रही है जो बेहद निन्दनीय है. नेहरू और गांधी ने देश की आजादी में योगदान किया लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि जिन्ना ने भी देश की आजादी के लिए समान रूप से योगदान किया है. कुछ धर्म और जाति के लोग तथाकथित राष्ट्रवादी बन गये हैं.'

जिन्ना के सवाल पर इंटरव्यू बीच में छोड़कर चल दिए स्वामी प्रसाद मौर्य

बीजेपी पर निशाना साधते हुए एसपी सांसद कहा कि 2019 को ध्यान में रखकर बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है. हम इस देश के नागरिक हैं और मुस्लिम भाई भी देश के ही नागरिक हैं और जिसने भी यहां जन्म लिया, देश में उसे समान अधिकार है.

एएमयू कैंपस में चली गोलियां, छात्रों ने मीडिया के लोगों को भी पीटा, भारी पुलिस फोर्स तैनात

निषाद ने कहा कि जब हम भगत सिंह का नाम लेते हैं तो हम अशफाक उल्ला खां और वीर अब्दुल हमीद का नाम भी लेते हैं जिन्होंने देश के लिए बलिदान किया. लेकिन बीजेपी चाहती है कि देश इनके नाम भूल जाए. हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आजादी की लड़ाई में समान रूप से योगदान किया है लेकिन बीजेपी राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिक दंगे चाहती है.

अलीगढ़ में इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से प्रशासन परेशान

एसपी सांसद ने कहा कि बीजेपी 2019 में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए देश को बांटने का प्रयास कर रही है. हम उसे ये गंदा खेल नहीं खेलने देंगे. भारत सभी भारतीयों का है और हम किसी को देश की एकता के लिए खतरा नहीं बनने देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget