By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 05 Jan 2017 08:51 AM (IST)
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक विधायक के गनर के अकाउंट में अचानक 99 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपए आ गए. ये शख्स अब परेशान है और प्रशासन से शिकायत की गई है.
कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के गनर गुलाम जिलानी सिद्दीकी ने एटीएम से तीन जनवरी को अपना मिनी स्टेटमेंट देखा. पर्ची देखकर जिलानी के होश उड़ गए. उनके खाते में 99 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपए आ गए थे, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी. जिलानी का एसबीआई में खाता है.

बैंक से मदद ना मिलने पर गुलाम जिलानी ने विधायक इरफान सोलंकी को फौरन इसकी सूचना दी, जिसके बाद कानपुर के डीएम को इसकी जानकारी दी गई.
गनर जिलानी का अकाउंट सीज कर दिया गया है. यानि बैंक को शायद इस बात की जानकारी लग चुकी है. लेकिन आज एसबीआई बैंक खुलने के बाद इस बात की जांच होगी कि जिलानी के खाते में इतनी बड़ी रकम कहां से आई. क्या किसी ने अपने काले धन को जिलानी के अकाउंट में डलवा दिया या ये बैंक की गलती है.
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड