एक्सप्लोरर

नोटबंदी को लेकर SP-BKU ने साधा BJP सरकार पर निशाना!

हापुड़: समाजवादी पार्टी के हापुड़ से विधानसभा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां तहसील चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सब्जी बांटकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया. प्रदर्शन के दौरान तेजपाल प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण वह सब्जियों को सड़क पर फेंककर भारी नुकसान उठाने को मजबूर हैं.

तेजपाल प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश में नोटबंदी करके देश गरीब व असहाय जनता को प्रताड़ित करने का काम किया है, जिसके लिए देश व प्रदेश की जनता मोदी व उनकी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की एसपी सरकार ने ना सिर्फ विकास के नये आयाम बनाये हैं बल्कि चुनावपूर्व जनता से किये अपने सभी वादे भी पूरे किये हैं.

नोटबंदी से हरित पट्टी क्षेत्र के किसान संकट में: भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने कहा कि पांच सौ और हजार रुपये के पुराने नोट बंद किये जाने से नकदी की कमी तो सबको सता रही है लेकिन किसानों के लिए नोटबंदी की मार बहुत जोर से लगी दिख रही है. आलम यह है कि फसले तैयार हैं लेकिन किसानों के लिए खेत खाली करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है.

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मेरठ में कहा, ‘किसान गेंहूं की बुआई और गन्ने की छिलाई करें या फिर बैंक की लाइन में लगे. नोटबंदी ने तो किसानों को बरबादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है.’

राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव राज कुमार सांगवान ने कहा कि नोटबंदी के फेर में किसानों का गन्ना भुगतान भी अटक गया है. मेरठ जिले की पांच चीनी मिलों ने पेराई सत्र का 69 करोड़ का गन्ना भुगतान कर दिया है. लेकिन, नोटबंदी के चलते किसानों को उनका पैसा बैंक नही दे पा रहे हैं.

कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ यूनियन के मंत्री अवधेश सरोज कहते हैं कि किसानों का गन्ना भुगतान मिलों से बैंक खातों में आ रहा है. लेकिन सहकारी बैंकों ने पुराने नोट नही बदले हैं. ऐसे में बैंक के पास पर्याप्त नकदी नही है. इस हालत में बैंक किसानों का भुगतान करे को कैसे करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget