एक्सप्लोरर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 80,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिये भूमि पूजन जल्द- महाना

प्रदेश में पहली बार निवेशक सम्मेलन का आयोजन फरवरी, 2018 में किया गया था जिसमें चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले साल पहली बार आयोजित निवेशक सम्मेलन के एक साल बाद परियोजनाओं के लिये दूसरे भूमि पूजन समारोह का आयोजन इसी महीने होने जा रहा है. प्रदेश सरकार को इसमें राज्य में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 70,000 से 80,000 करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है.

प्रदेश में पहली बार निवेशक सम्मेलन का आयोजन फरवरी, 2018 में किया गया था जिसमें चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के निवेश के सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये थे. प्रदेश में इन कार्ययोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिये जुलाई, 2018 में पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानी शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन 29 जुलाई को किया गया था अब दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को प्रस्तावित है.

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरूवार को बताया कि 20 जनवरी को प्रस्तावित दूसरी ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में एक लाख करोड़ रुपये की योजनाओं के भूमि पूजन का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक सत्तर से अस्सी हजार करोड़ रुपये की योजनाओं पर मुहर लग चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस शिलान्यास समारोह के लिए समय मांगा गया है. अगर उनका समय मिल जाता है तो लखनऊ में एक साल में तीसरी बार एक बार फिर निवेशकों का एक बड़ा मेला लगेगा.

उन्होंने बताया, 'पिछले साल फरवरी में हुई उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन में चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किये थे. 29 जुलाई, 2018 को पहली ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का भूमि पूजन किया गया था. इसमें 81 कंपनियों ने भूमि पूजन कर काम शुरू कर दिया है. यहीं नहीं कई कंपनियों ने अपना उत्पादन भी शुरू कर दिया है. अभी तक केवल तीन उद्योगों ने अपनी कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण अपना काम शुरू नहीं किया है, बाकी 78 कंपनियों में काम शुरू हो चुका है.' महाना ने कहा, 'इस बार शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश का एक लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य है. हमें उम्मीद है कि 70 से 80 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य हम पूरा कर लेंगे. इसके लिये करीब डेढ़ सौ कंपनिया पूरी तरह से तैयार हैं जिनमें बिड़ला, हायर (एसी, फ्रिज की कंपनी), स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया, कई जैव ईंधन कंपनियां और कुछ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की इकाइयां शामिल हैं, जो भूमिपूजन कराने के लिये तैयार है.' औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा, ' मैंने हाल के दिनों में उद्योगपतियों या उनके प्रतिनिधियों को बुलाकर उद्योग विभाग के सारे अधिकारियों के साथ दो बैठकें की हैं ताकि उद्योगपतियों की जो भी समस्यायें है उनका समाधान तुरंत निकाला जा सकें. जिन उद्योगपतियों ने पहले एमओयू किया था उनको कोई परेशानी है तो उसका समाधान निकाला जा सके.

महाना के अनुसार, 'प्रदेश में औद्योगिक निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, उद्योग और रोजगार एक दूसरे के पूरक हैं. उद्योग से आसपास के क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़ते हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget