एक्सप्लोरर

यूपी: समाजवादी पार्टी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

समाजवादी पार्टी ने यूपी में लोकसभा चुनावों के लिए छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कल ही कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम हैं. मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, इटावा से कमलेश कठेरिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को टिकट दिया गया है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने इस लिस्ट को जारी किया. अभी तक इस बात पर चर्चाएं हो रही थीं कि मुलायम सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी लगातार उन्हें अपनी पार्टी से उम्मीदवारी के लिए न्यौता दे रहे थे.

समाजवादी पार्टी की इस पहली लिस्ट से साफ हो गया है कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने बदायूं से धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. बदायूं को धर्मेंद्र यादव का गढ़ माना जाता रहा है.

यूपी की पहली लिस्ट में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, यहां जानें Details

हालांकि इस बार कांग्रेस ने बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी को चुनाव मैदान में उतारा है. शेरवानी पांच बार बदायूं से सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. साफ है कि बदायूं में लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है.

रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को फिरोजाबाद से टिकट दिया गया है. अक्षय पिछला चुनाव भी फिरोजाबाद से ही जीते थे. खास बात ये है कि शिवपाल सिंह यादव के भी इसी सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो चाचा-भतीजे आमने सामने होंगे.

यूपी: कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, अमेठी से राहुल और रायबरेली से सोनिया गांधी लड़ेंगी चुनाव

दूसरी ओर माना जा रहा है कि राजबब्बर भी फिरोजाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. वे पहले भी यहां से जीत हासिल कर चुके हैं. अगर ऐसा होता है तो चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प और अहम हो जाएगी.

इटावा से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए कमलेश कठेरिया, भरथना सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे. उनको राजनीति विरासत में मिली है. उनके परिवार के लोग समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं. राबर्ट्सगंज से उम्मीदवार बनाए गए भाईलाल कोल पहले भी सांसद रह चुके हैं.

बहराइच से शब्बीर अहमद वाल्मीकि को टिकट दिया गया है. शब्बीर भी पुराने सपाई हैं और लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं. वे विधायक भी रह चुके हैं.

प्रियंका गांधी का यूपी दौरा एक दिन के लिए टला, अब 9 मार्च को जाएंगी लखनऊ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
बिहार राज्यसभा चुनाव पर गिरिराज सिंह ने भविष्यवाणी, कहा- क्रॉस नहीं सुपर क्रॉस वोटिंग...
बिहार राज्यसभा चुनाव पर गिरिराज सिंह ने भविष्यवाणी, कहा- क्रॉस नहीं सुपर क्रॉस वोटिंग...
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान, बोले- 'उनके प्रति...'
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान, बोले- 'उनके प्रति सहानुभूति...'
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget