एक्सप्लोरर

कैराना उपचुनाव से पहले बीजेपी पर रामगोविंद चौधरी का हमला, रावण से की अमित शाह की तुलना

रामगोविंद चौधरी ने अमित शाह की तुलना रावण से करते हुए कहा की रावण भी बहुत बुद्धिमान था, उसमें जब अहम आ गया, समय खराब हुआ तब कोई भी उसके यहां नही बचा.

नई दिल्लीः कैराना में हो रहे उपचुनाव से 1 दिन पहले राजनीति गरमाती जा रही है. एक ओर चुनाव से 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर्न एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते है तो वहीं दूसरी ओर नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा पर जमकर बरसे हैं. रामगोविंद चौधरी ने अमित शाह की तुलना रावण से कर दी वही कैराना चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अगर भाजपा कोई अजूबा नहीं करती है तो सपा और लोकदल दोनों सीटें जीतेंगे.

अमित शाह की तुलना रावण से की रामगोविंद चौधरी ने अमित शाह की तुलना रावण से करते हुए कहा की रावण भी बहुत बुद्धिमान था, उसमें जब अहम आ गया, समय खराब हुआ तब कोई भी उसके यहां नही बचा, यही हाल भाजपा का होगा. बीजेपी सबको अपने कब्जे में ले रही है, न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका को अपने कब्जे में ले रही है.

सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए रामगोविंद चौधरी ने विधायकों को धमकी मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है. अगर वास्तव में विधायकों को धमकी मिली है तो इस सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए. अगर हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा नहीं लग रहा है तो ये उनका अंतिम प्रयास हो सकता है कि मुस्लिम देश से हमको धमकी मिल रही है.

बीजेपी अल्पसंख्यक विरोधी रामगोविंद ने आगे कहा कि बीजेपी ने बीटीसी में उर्दू को खत्म कर दिया है और ये अल्पसंख्यक विरोधी पार्टी है. बीजेपी वो सारे काम कर रही है जिससे समाज में तनाव फैले, बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जो समाज मे तोड़फोड़ करके राजनीति करती है और वोट लेने का काम करती है.

आरएसएस, बीजेपी दंगे करवाती है, यूपी के मुख्यमंत्री दंगे के आरोपी रामगोविंद चौधरी ने बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल पर बड़ा आरोप लगाया कि ये दंगा करवाते हैं, खुद मुख्यमंत्री पर पहले से दंगा भड़काने और दंगा करवाने के केस लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत आधा दर्जन विधायकों पर दंगा कराने का आरोप है. हमने योगी और संगीत सोम को बंद किया था पर ये इतिहास है कि कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री अपने हाथ से अपने दस्तखत करके मुकदमा वापिस कर रहा है,

बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष का एक होना जरूरी मायावती के सम्मानजनक सीटें मिलने वाले बयान पर रामगोविंद ने कहा सभी को सम्माजनक सीटें मिलेंगी. बीजेपी के लिए विपक्ष को एक होना ही पड़ेगा, वरना जनता माफ नही करेगी, क्योंकि जनता परेशान है.

कैराना चुनाव में हर वर्ग में नाराजगी रामगोविंद चौधरी ने कैराना चुनाव पर बोलते हुए कहा कि हर वर्ग में बहुत नाराजगी है लेकिन ये वोट में कितना परिवर्तित होता है ये देखना होगा. बीजेपी ने अगर कोई अजूबा नही किया तो दोनों सीट सपा और लोकदल जीतेगी. बीजेपी संविधान से छेड़छाड़ कर रही है. झूठा आश्वासन देकर बीजेपी सरकार बनाने की सोच रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget