एक्सप्लोरर

डंके की चोट पर कहता हूं कि अनुच्छेद 370 की समीक्षा की जाएगी- राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाये.

लखनऊ: केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाये. उन्होंने कहा,"हम डंके की चोट पर कहते हैं कि हम (इसकी) समीक्षा करेंगे."

सिंह ने कहा कि हमने अपना दिल बड़ा किया और जम्मू कश्मीर जाकर दिल खोलकर सबसे वार्ता की, और कश्मीर का हल निकालने के प्रयास किये, अब तक सबसे ज्यादा बार जम्मू कश्मीर जाने वाला गृहमंत्री हूँ. और अब वक्त की मांग है कि अनुच्छेद 370 और 35ए की समीक्षा की जाये.

गृहमंत्री ने शिव शान्ति आश्रम सिंगारनगर के कार्यक्रम में कहा कि यह सच्चाई है कि विगत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा जितना काम हुआ है उसकी प्रशंसा देश में ही नहीं बल्कि विश्व में की जा रही है, अब विश्व के देशों में भारत के प्रति धारणा बदल गयी है, चित्र बदल रहा है. आज हमारा देश विश्व में सबसे ज्यादा आर्थिक वृद्धि करने वाला देश माना जाने लगा है और अगर इसी तरह यह आर्थिक वृद्धि जारी रही तो 2030 तक हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जायेंगे.

उन्होंने कहा कि आज देश में नक्सलवाद, उग्रवाद, आतंकवाद कम हुआ है. पहले जवान ज्यादा मरते थे, जबकि आतंकवादी, नक्सलवादी कम मारे जाते थे. लेकिन अब परिदृश्य बदल गया है. नक्सलवाद सिमटकर पांच-सात जिलों तक समिति रह गया है. पूर्वोत्तर राज्यों में आज शांति है इन पांच वर्षों में आतंकवाद की कोई बड़ी वारदात नहीं हुई, यह एक बड़ी उपलब्धि है.

सिंह ने कहा कि हम नभ, जल, थल सब जगह अपनी शक्ति बढ़ा रहे हैं आज कोई देश हमारे ऊपर आंख उठाकर नही देख सकता, हम किसी को छेड़ते नहीं यह हमारा इतिहास गवाह है. यह हमारी कमजोरी नहीं, यही हमारी ताकत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लेन लैंड होने से पहले...; अभिजीत दीपके ने हिरासत से पहले का वीडियो किया शेयर
'प्लेन लैंड होने से पहले...; अभिजीत दीपके ने हिरासत से पहले का वीडियो किया शेयर
CJP Protest के बीच पुराने वीडियो वायरल कर बना रहे माहौल! एक्शन में दिल्ली पुलिस
CJP Protest के बीच पुराने वीडियो वायरल कर बना रहे माहौल! एक्शन में दिल्ली पुलिस
'PM के तौर पर मोदी का यह आखिरी...', CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा
'PM के तौर पर मोदी का यह आखिरी...', CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...
ध्रुव राठी हिरासत में, भड़के संजय सिंह बोले- एक चोर ने दूसरे चोर...

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget