एक्सप्लोरर

दलित युवक मर्डर: बीजेपी के पूर्व विधायक का रिश्तेदार है मुख्य आरोपी, MLA के यहां छिपा था

एलएलबी छात्र दिलीप को कुछ लोगों ने पीट पीटकर मार दिया था. हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. मुख्य आरोपी टीटीई विजय शंकर सिंह अब तक फरार है.

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में दलित छात्र दिलीप की हत्या पर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा. कल शहर में जमकर बवाल और आगजनी हुई. हत्या का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. छात्र की सरेआम हत्या ने योगी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले में अब आरोपी के रिश्तेदार पूर्व बीजेपी विधायक से भी पूछताछ की जाएगी.

बीजेपी नेता सोनू सिंह से पूछताछ करेगी बीजेपी

एलएलबी छात्र दिलीप को कुछ लोगों ने पीट पीटकर मार दिया था. हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. मुख्य आरोपी टीटीई विजय शंकर सिंह अब तक फरार है. खबर है विजय सिंह अपने रिश्तेदार और पूर्व बीजेपी विधायक सोनू सिंह के यहां सुल्तानपुर में जाकर छिपा था. पुलिस इस मामले में बीजेपी नेता सोनू सिंह से भी पूछताछ करेगी.

हत्या से गुस्साए छात्रों ने की आगजनी

योगी सरकार ने दिलीप के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया है. दिलीप की हत्या के बाद तनाव के माहौल को देखते हुए इलाहाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. 26 साल के दिलीप सरोज की हत्या से गुस्साए छात्रों ने आगजनी की और बस को आग के हवाले कर दिया.

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 9 फरवरी की रात इलाहाबाद डिग्री कॉलेज से कानून की पढाई करने वाला दिलीप अपने तीन साथियों के साथ कर्नलगंज इलाके के कालिका होटल में खाना खाने आया था. लेकिन मामूली सी कहासुनी उसकी जान पर भारी पड़ गई. कुछ लोगों ने दिलीप पर सरेआम लोहे की रॉड और ईंट से एक के बाद एक कई हमले किए जिससे उसकी मौत हो गई.

वक्त पर आती पुलिस तो बच सकती थी युवक की जान- चश्मदीद

दलित छात्र की सरेआम हत्या के बाद से योगी सरकार और उनकी पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. एक चश्मदीद के मुताबिक, ‘’पुलिस वारदात के वक्त नहीं आई. अगर पुलिस मौके पर आ जाती तो 101 फीसदी दिलीप को बचाया जा सकता था.’’

वारदात में इस्तेमाल फॉर्चुनर कार भी बरामद

पुलिस ने इस हत्याकांड में होटल के वेटर मुन्ना सिंह, मुख्य आरोपी विजय शंकर सिंह के ड्राईवर रामदीन मौर्या समेत तीसरे आरोपी ज्ञान प्रकाश अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मुख्य आरोपी विजय शंकर अब भी फरार है वहीं वारदात में इस्तेमाल फॉर्चुनर कार भी बरामद कर ली गई है.

वहीं लापरवाही के आरोप में इलाके के चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों की निलंबित कर दिया गया है और एसएचओ के खिलाफ भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
जम्मू-कशमीर: मेडिकल इंटर्न की हड़ताल जारी, 7 सितंबर से भूख हड़ताल
जम्मू-कशमीर: मेडिकल इंटर्न की हड़ताल जारी, 7 सितंबर से भूख हड़ताल
खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार
खाटू श्यामजी मंदिर में ठगों पर एक्शन, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget