एक्सप्लोरर

प्रयागराज के प्रसिद्ध बाबा पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप, FIR कराई दर्ज

देश-विदेश में दर्जनों जगहों पर आश्रम चलाने वाले एक योगी पर उनकी ही बेटी ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है.

प्रयागराज: देश-विदेश में दर्जनों जगहों पर आश्रम चलाने वाले एक योगी पर उनकी ही बेटी ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है. बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संत समेत आश्रम से जुड़े कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को फिलहाल प्रॉपर्टी विवाद की पेशबंदी मानकर चल रही है, इसलिए उसने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है.

अफसरों का कहना है कि वह इस मामले में जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी संत ने खुद को बेगुनाह बताया है और कहा है कि प्रेम संबंधों की वजह से फटकार लगाए जाने से नाराज़ होकर बेटी बाहरी लोगों के दबाव में इस तरह के घिनौने आरोप लगा रही है. प्रयागराज में गंगा किनारे जिस आश्रम से यह मामला जुड़ा हुआ है, वहां बड़ी संख्या में विदेशी महिलाएं और साधक भी रहते हैं, इस वजह से प्रशासन भी इस पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है.

प्रयागराज में गंगा किनारे स्थित आश्रम के संचालक योगी दुनिया के कई देशों में कैम्प के जरिये प्रवचन करते हैं. उनकी एक बेटी और एक बेटा है. परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. आश्रम प्रमुख योगी की बेटी ने बुधवार को शहर के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराकर पिता पर कई दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया. बेटी की एफआईआर में पिता के साथ ही आश्रम से जुड़े दूसरे लोगों पर भी मारपीट व दूसरे आरोप लगाए गए हैं.

आरोपों पर योगी का कहना है कि बेटी का किसी युवक से प्रेम संबंध है और वही युवक कुछ बाहरी लोगों के साथ साजिश रचकर इस तरह के आरोप लगवा रहा है. बेटी अपने आरोपों पर कायम है, जबकि एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस इस मामले में दुविधा की स्थिति में है. परिवार व आश्रम से जुड़े कुछ लोग पिता -पुत्री के बीच समझौता कराने की कोशिश में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget