एक्सप्लोरर

गुजरात की हिंसा के लिए गरीबी जिम्मेदार, मैं श्रमिकों पर हिंसा के खिलाफ खड़ा रहूंगा- राहुल गांधी

गुजरात में हिंदीभाषियों के खिलाफ हो रही हिंसा के लिए सारा विपक्ष बीजेपी पर आरोप लगा रहा है. वहीं राहुल गांधी ने इसके लिए राज्य में फैली गरीबी को जिम्मेदार बताया है.

नई दिल्ली: 2019 चुनाव के नजदीक आते ही सियासी उठापटक तेज हो गई है. इन सभी के बीज गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों ने विपक्ष को बैठे बिठाए बीजेपी पर हमला करने का मौका दे दिया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के लिए बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा "ग़रीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है. गुजरात में हो रहे हिंसा की जड़ वहाँ के बंद पड़े कारख़ाने और बेरोज़गारी है. व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनो चरमरा रही है. प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूर्णत ग़लत है. मैं पूरी तरह से इसके ख़िलाफ़ खड़ा रहूँगा.

विपक्ष है बीजेपी पर हमलावर

28 सितंबर को गुजरात में एक बच्ची से रेप के मामले के सामने आने के बाद प्रदेश में हिंदी भाषियों के खिलाफ हमले शुरू हो गए थे. जिसके कारण उन्हें पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था. जिसके बाद विपक्ष के कई नेताओं ने इसके लिए बीजेपी और आरएसएस को जिम्मेदार बताया था. कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने प्रधानमंत्री को धमकी देते हुए कहा था कि मोदी को भी वोट मांगने के लिए अभी बनारस जाना पड़ेगा. वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसके लिए आरएसएस को कसूरवार ठहराया था. वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हिंदी भाषियों के खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है. इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है.

गुजरात की अर्थव्यवस्था को हो रहा है नुकसान

उत्तर भारतीयों के खिलाफ हो रही इस हिंसा का असर गुजरात की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है. गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने सीएम विजय रूपाणी को चिट्ठी लिखी है. चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री से कहा है कि परप्रांतीय मजदूरों पर हमलों और पलायन से उत्पादन और व्यापार पर असर पड़ रहा है. इस हिंसा के कारण गांधीनगर, मेहसाणा, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद में हिंदीभाषियों हमले हुए. इसके बाद कई उत्तर भारतीय मजदूरों ने गुजरात से पलायन करना शुरू कर दिया.

राज्य सरकार का कहना है कि हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गुजरात के साबरकांठा में बलात्कार के मामले में बिहार के एक प्रवासी श्रमिक को गिरफ्तार किए जाने के बाद हिंसा की शुरूआत हुई थी.

गुजरात में बिहारियों पर हुए हमलों के बाद नीतीश बोले- मैंने CM रुपाणी से बात की, निर्दोष के साथ गलत न हो गुजरात: हिंसा के डर से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, नीतीश के बाद योगी ने सीएम रुपाणी से बात की जानिए, गुजरात ही नहीं महाराष्ट्र, असम में क्यों बिहारी हिंसा की ज़द में होते हैं? गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, संजय निरूपम की पीएम को धमकी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
बिहार: नीतीश कुमार जिस आरोप से बचे थे उस पर प्रशांत किशोर ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया ऐलान
इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया ऐलान

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
अनंत सिंह जेल से कब आएंगे बाहर? आज बेल ऑर्डर नहीं पहुंच सका सिविल कोर्ट
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget