एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का मथुरा दौरा आज, 1059 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 1059 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मथुरा दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी मथुरा के दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही पीएम इस कार्यक्रम में 1059 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और दो दिवसीय पशु आरोग्य मेले का उद्धघाटन करेंगे. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विवि और गौ अनुसंधान केंद्र में आयोजित पशुमेले के दौरान दुधारू पशुओं को मुंहपका-खुरपका और ब्रूसेलोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्त कराने के लिए तैयार की गई टीकाकरण योजना का शुभारम्भ भी करेंगे.

उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग के अपर निदेशक डॉ. एसके मलिक ने कहा, ''यह उत्तर प्रदेश और विशेष तौर पर मथुरा जनपद के लिए सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री इस योजना की शुरुआत यहां से कर रहे हैं. बुधवार को उनके द्वारा प्रतीकात्मक तरीके से 'राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम' की शुरुआत किए जाने के साथ ही यह योजना अगले दिन से प्रदेश और देश के सभी जनपदों में लागू कर दी जाएगी.''

मलिक ने बताया, ''सरकार का प्रयास है कि अगले पांच सालों में सघन टीकाकरण के माध्यम से देश के पशुओं को इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति दिला दी जाए. बताया जा रहा है कि दोबारा सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रिमण्डल की पहली ही बैठक में इसका निर्णय लिया था. उसमें तय हुआ था कि इस योजना की पूरी लागत केंद्र सरकार ही वहन करेगी. अब तक इस प्रकार के कार्यक्रमों पर केंद्र व राज्य सरकारें क्रमशः 60 व 40 प्रतिशत के हिसाब से खर्च उठाती आई हैं.''

यह भी पढ़ें-

 Apple Event: iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और खासियतें

FIFA 2022 Qualifier: भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियाई चैम्पियन कतर को ड्रॉ पर रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget