एक्सप्लोरर

अली-बजरंग बली टिप्पणी के लिए 'बिना शर्त माफी' मांगे योगी आदित्यनाथ: पीडीपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान को पढ़ रहा था. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोट नहीं चाहिए. उन्हें केवल मुस्लिम वोट की आवश्यकता है. आप अपने अली को अपने पास रखिये, हमारे लिए बजरंग बली ही काफी हैं.’’

श्रीनगर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक चुनावी रैली में इस्लाम में श्रद्धेय हजरत अली के बारे में की गई टिप्पणी के लिए ‘‘बिना शर्त माफी’’ की मांग की है. पार्टी ने अन्य लोगों से राजनीतिक लाभ के लिए देश में धर्म और धार्मिक व्यक्तित्व का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया है. योगी ने हाल ही में मुस्लिम नेताओं के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ की बैठक से संबंधित वीडियो लीक होने के बाद उन पर निशाना साधा. वीडियो में कमलनाथ को मुस्लिम समुदाय का 90 फीसदी मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘मैं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान को पढ़ रहा था. उन्होंने कहा कि उन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोट नहीं चाहिए. उन्हें केवल मुस्लिम वोट की आवश्यकता है. आप अपने अली को अपने पास रखिये, हमारे लिए बजरंग बली ही काफी हैं.’’ पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के दामाद हजरत अली इस्लाम के अग्रणियों में से एक हैं और उनका नाम चुनावी भाषण में घसीटना ‘ईशनिंदा’ है.

अख्तर ने बयान जारी कर कहा, ‘‘बीजेपी नेतृत्व एवं योगी आदित्यनाथ को उस भाषण के लिए निश्चित रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए जिसमें राजनीतिक लाभ के लिए हजरत अली का नाम लिया गया था.’’ उन्होंने कहा कि "बड़ी राजनीतिक पार्टियां शासन और विकास की बात करने के बजाय अपने भाषणों से यह बताने की कोशिश करते हैं मुस्लिम ही एकमात्र समस्या है जिसका देश सामना कर रहा है."

पीडीपी नेता ने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य में देश के 20 करोड़ मुसलमानो की उपेक्षा नहीं की जा सकती है. मुस्लिमों ने इस देश के लिए अपना खून बहाया है और वह देश की संपदा हैं.

ये भी देखें

फटाफट ख़बरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget