एक्सप्लोरर

नोएडा कोरोना: प्राइवेट लैब की बड़ी गड़बड़ी, नेगेटिव रिपोर्ट को बता रहे पॉजिटिव, मिला नोटिस

नोएडा में प्राइवेट लैब की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. चंद रुपयों की खातिर हल्के बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत वाले व्यक्ति को रिपोर्ट दिखाया जा रहा है कोरोना पॉजिटिव.

नोएडा: एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी से जंग लड़ रहा है, वहीं कुछ प्राइवेट लैब ने इसे कमाई का धंधा बना लिया है. कुछ प्राइवेट लैब गलत तरीके से लोगों को सैंपल इकट्टा कर रहे हैं और फिर उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया जा रहा है. ये लैब कुछ रुपयों के लिए आईसीएमआर की गाइडलाइन को दरकिनार कर रहे हैं. साथ ही लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं.

दिल्ली से सटे नोएडा की एक प्राइवेट लैब ने 35 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की. उन्हें हल्के बुखार, खांसी और ज़ुखाम की शिकायत थी. सभी इलाज के लिए नजदीकी प्राइवेट डॉक्टर्स के पास गए, वहां उन्हें कोरोना टेस्ट की सलाह दी गई. इसके बाद इन्होंने प्राइवेट लैब से टेस्ट कराया, तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. लेकिन जब सरकारी लैब में जांच की गई तो उन्हीं लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई.

FIR दर्ज सीएमओ डॉक्टर दीपक ओहरी ने बताया, ऐसी लैब्स की जांच कर रहे हैं और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस लैब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.

सीएमओ ने बताया, 'यह लैब आईसीएमआर की गाइडलाइंस भी पालन नहीं कर रही है. हमने देखा है कि हरियाणा-गुड़गांव से भी छोटी-छोटी लैब हैं जिससे कि जो रिपोर्ट आ रही हैं, वह गलत आ रही है. इसमें सख्त कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी ऐसी कुछ लैब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई हैं.'

दरअसल, कुछ प्राइवेट लैब वाले गलत तरीके से सैंपल इकट्ठा कर रहे हैं. उन्होंने सैंपल का टेम्परेचर मेंटेन नहीं किया. जिस वजह से उन्होंने कोरोना नेगेटिव को कोरोना पॉजिटिव दिखा दिया. ये प्राइवेट लैब वाले लोगों से कोरोना टेस्ट की मोटी रकम भी वसूलते हैं. बावजूद इसके लोगों के गलत सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं, उनकी गलत रिपोर्ट दिखाई जा रही है और उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget