एक्सप्लोरर

फिर मुंबई लौट रहे हैं पलायन करने वाले मजदूर, अर्थव्यवस्था के वापस पटरी पर लौटने की उम्मीद

लॉकडाउन के बाद बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र और मुंबई से प्रवासी मजदूरों को अपने गृहराज्यों के लिए पलायन शुरू हो गया था. अब रेलवे स्टेशनों पर इन मजदूरों को वापस लौटते देखा जा सकता है.

मुंबईः मुंबई से पलायन करके वापस अपने गृह राज्य लौटने वाले मजदूर फिर एक बार मुंबई आने लगे हैं. मजदूरों के पलायन की वजह से मुंबई में कई सारे इंफ्रास्ट्रक्चर के काम अटक गये थे, लेकिन अब फिर एक बार वे रफ्तार पकड़ रहे हैं. सरकार उम्मीद कर रही है कि मजदूरों के वापस लौटने से एक बार फिर अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी.

इंसान एक जगह से दूसरी जगह अपना घर छोड़कर क्यों जाता है? जाहिर है कि वो अच्छी जिंदगी और रोजगार चाहता है. मुंबई में भी इसी उम्मीद में बड़े पैमाने पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से मजदूर आकर काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के दौरान बड़े पैमाने पर ये मजदूर अपने गृहराज्य लौट गए. कोई पैदल निकल गया, कोई साइकिल पर, कोई ट्रकों में लदकर तो कोई सरकार की ओर से चलाई गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिये चला गया. अब उन मजदूरों ने वापस आना शुरू कर दिया है.

मुंबई से सटे मुंब्रा में सेंट्रल रेलवे की पांचवीं और छठवीं लाईन बिछाने का काम फिर एक बार शुरू हो गया है. पिछले चंद दिनों से ये काम अटका हुआ था. ठेकेदार का कहना है कि प्रोजेक्ट के लिये काम कर रहे कई सारे मजदूर रातोंरात वापस अपने गृहराज्य के लिये निकल गये थे. अब करीब 6 मजदूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बागपत से वापस मुंबई लौट आये हैं और प्रोजेक्ट पर इन्होंने काम करना शुरू कर दिया है.

गृहराज्य में मजदूरों के लिए खड़ी हुईं रोजगार की समस्या  इन मजदूरों के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान वे परेशान हो गये थे इसलिए वापस अपने गृहराज्य निकल गये लेकिन गृहराज्य में इनके सामने रोजगार की समस्या खडी हो गई. आय का कोई जरिया नहीं मिल रहा था इसलिए ये वापस मुंबई लौट आये.

अब से महीने भर पहले ही मुंबई से बड़े पैमाने पर मजदूरों के पलायन की तस्वीरें आ रहीं थीं. लॉकडाउन कब तक चलेगा? रोजगार मिलेगा कि नहीं? सरकार या गैर सरकारी संस्थाएं कब तक खाना देती रहेंगीं? इन जैसे सवालों ने मजदूरों को आशंकित कर दिया था. कई मजदूर महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर बढ़ रहे कोरोना के मामलों से भी डरे हुए थे. इन तमाम कारणों से कई मजदूर अपने परिवार सहित वापस अपने गृहराज्य लौट गये.

रेलवे स्टेशनों पर लौटते मजदूरों को देखा जा सकता है  श्रमिक स्पेशल ट्रेनों ने कई मजदूरों को वापस उनके गृहराज्य पहुंचाया लेकिन उनके शुरू होने से पहले ही कई मजदूर पैदल हजारों किलोमीटर का फासला तय करने के लिए निकल पड़े थे. उनमें से कइयों की अलग-अलग हादसों में मौत भी हुई. एक अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र भर से करीब 35 लाख मजदूरों ने पलायन किया. अब रेलवे स्टेशनों पर इन मजदूरों को वापस लौटते देखा जा सकता है.

महाराष्ट्र सरकार वापस लौटने वाले मजदूरों की जानकारी दर्ज कर रही है. राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख के मुताबिक, अब तक राज्य में रोजाना 15 हजार मजदूर वापस लौट रहे हैं, जिनमें से 11 हजार मजदूर अकेले मुंबई में लौटे हैं. इन मजदूरों के वापस लौटने से सरकार को उम्मीद है कि लॉकडाउन के दौरान चरमरा गई अर्थव्यवस्था फिर एक बार पटरी पर आ पाएगी.

चीन सीमा पर तनातनी के बीच भारत ने LAC पर तैनात किया 'हंटर', चीनी सेना की मूवमेंट पर रख सकेगा नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget