एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसलाः कानपुर, मेरठ और आगरा में चलेगी मेट्रो 

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि योगी सरकार ने फैसला किया है कि कानपुर, मेरठ और आगरा में मेट्रो चलाई जाएगी.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई. उप्र में कानपुर, मेरठ और आगरा में मेट्रो चलाने पर 43 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा योगी सरकार ने अध्यादेश के माध्यम से शहरों के भीतर चलने वाले स्लॉटर हाउस पर भी लगाम लगाने का प्रयास किया है.

कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्घार्थ नाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में 10 बिंदुओं पर चर्चा हुई और उन्हें कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है.

आगरा में मेट्रो सिद्धार्थनाथ ने कहा कि योगी सरकार ने फैसला किया है कि कानपुर, मेरठ और आगरा में मेट्रो चलाई जाएगी. आगरा महानगर में मेट्रो के 2 कॉरीडोर बनाए जाएंगे. इसकी लम्बाई 30 किलोमीटर होगी. जबकि इस पर 30 स्टेशन बनाए जाएंगे. आगरा में मेट्रो के निर्माण में कुल 13 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.

कानपुर में मेट्रो उन्होंने कहा कि आगरा की तरह ही कानपुर में मेट्रो के निर्माण पर 17 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें भी दो कॉरीडोर बनाए जाएंगे, जबकि इसकी लम्बाई 30 किलोमीटर होगा और यहां पर 31 स्टेशन बनाए जाएंगे.

मेरठ में मेट्रो मेरठ महानगर में मेट्रो के निर्माण पर 13800 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यहां पर भी दो कॉरीडोर बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 33 किलोमीटर होगी. यहां पर कुल 29 स्टेशन बनेंगे.

तीनों शहरों में मेट्रो परियोजना पर कुल 43800 करोड़ रुपये खर्च सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इसमें तीनों शहरों में मेट्रो परियोजना पर कुल 43800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसमें सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पच्चास फीसदी केंद्र और 50 फीसदी धनराशि राज्य की ओर से दिया जाएगा.

बूचड़खानों पर भी लिया गया ये फैसला राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट में नगर निगम अधिनियम 1959 और उप्र नगर महापालिका अधिनियम 1916 में संशोधन करने का फैसला लिया गया. इसमें अध्यादेश के माध्यम से यह संशोधन किए जाएंगे. इसके तहत सरकार का प्रयास है कि शहर के भीतर चलने वाले बूचड़खानों को शहर के बाहर स्थापित किया जाए.

उन्होंने बताया कि पहले नगर निगम और नगरपालिका के तहत ही शहर के भीतर बूचड़खाने खोले जाते थे और उनको बनाने, चलाने और निगरानी का जिम्मा उन्हीं का होता था. लेकिन संशोधन के बाद अब केवल बूचड़खाना निजी लोगों की ओर से शहर के बाहर खोले जाएंगे. लेकिन इन पर निगरानी रखने का काम नगर पालिका और नगर निगम करेंगे.

बागपत की रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का फैसला सि ने बताया कि इसके अलावा बागपत की रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इसकी क्षमता 2750 टीसीजी से बढ़ाकर 5000 टीसीजी किया जाएगा. इससे 34000 गन्ना किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा. इससे 7000 लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिलेगा. इस पर कुल 302 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

अम्बरेला स्टेट हाइवे एग्रीमेंट को मंजूरी उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक अम्बरेला स्टेट हाइवे एग्रीमेंट को मंजूरी प्रदान की गई है. इस स्टैंडर्ड में शामिल होने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों को एक प्रोफार्मा भेजा गया था लेकिन उप्र अभी तक उसमें शामिल नहीं था. अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद उप्र भी इसमें शामिल हो जाएगा.

सिद्धार्थनाथ ने बताया कि 24 जिलों में लोक अदालत स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है. संयुक्त प्रांत आबकारी धारा 1910 की धारा 24 क में संशोधन किया गया. इसमें अब आप मॉडल शाप पर शराब पी सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
बिहार: हड़ताली कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी सस्पेंड, विजय सिन्हा बोले- बख्शा नहीं जाएगा
Maharashtra By Election: बारामती में शरद पवार की पार्टी के पीछे हटते ही सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतरी कांग्रेस, खड़ा कर सकती है उम्मीदवार
महाराष्ट्र उपचुनाव: बारामती में शरद पवार की पार्टी के पीछे हटते ही सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतरी कांग्रेस, खड़ा कर सकती है उम्मीदवार
Himachal News: बजट सत्र में जयराम ठाकुर के हमले पर CM सुक्खू का पलटवार - बीजेपी में आंतरिक गुटबाजी
बजट सत्र में जयराम ठाकुर के हमले पर CM सुक्खू का पलटवार - बीजेपी में आंतरिक गुटबाजी
LPG Crisis: कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से LPG सिलेंडर चोरी, मिड-डे मील पर संकट
कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से LPG सिलेंडर चोरी, मिड-डे मील पर संकट

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
ईरान के हमलों से टूटा इस्लामिक देशों का सब्र! सऊदी अरब बोला- 'हमें भी हथियार चलाने...'
Delhi Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
'कांग्रेस के साथ मेरी जबरन शादी हुई थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक', खरगे को पूर्व पीएम का तगड़ा जवाब
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
The Kerala Story 2 BO Day 20: 'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
'धुरंधर 2' के प्रीमियर शो ने बिगाड़ा 'द केरल स्टोरी 2' का रिकॉर्ड, 20वें दिन हुई बस इतनी कमाई
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget