एक्सप्लोरर

दलित वोटों पर सिर्फ मायावती का अधिकार नहीं है, उन्हें एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए- अठावले

रामदास अठावले ने कहा कि दलित वोटों पर सिर्फ मायावती का अधिकार नहीं है, उन्हें एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए इससे वे दलितों का ज्यादा विकास कर सकेंगी.

लखनऊ: केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बीएसपी सुप्रीमों मायावती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दलित वोटों पर सिर्फ मायावती का अधिकार नहीं है, उन्हें एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए इससे वे दलितों का ज्यादा विकास कर सकेंगी. बता दें कि रामदास अठावले भी दलित नेता के रूप में जाने जाते हैं और महाराष्ट्र की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि अगर मायावती एनडीए में शामिल होती हैं तो वह, मायावती और रामविलास पासवास मिलकर केन्द्र सरकार से दलितों की हित के लिए ज्यादा पैसे ले सकेंगे.

अठावले ने कहा कि अगर मायावती साथ आती हैं तो एनडीए यूपी में 80 सीटें जीत लेगी. हालांकि अठावले ने यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन से बीजेपी को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि अगर ये गठबंधन होता है तो एनडीए को 25 से 30 सीटों का घाटा होगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले हुए यूपी उपचुनाव में एसपी-बीएसपी गठजोड़ की वजह से बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर लोकसभा सीट भी नहीं बचा पाए थे.

वहीं हाल ही में यूपी सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा कि सभी सरकारी दस्तावेजों में बीआर अम्बेडकर के मिडिल नेम में "रामजी" लिखा जाए. इसकी वजह से विपक्ष ने योगी सरकार की काफी आलोचना की. अठावले ने इस मामले में योगी सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बाबा साहेब के पिता का नाम रामजी था इसलिए उनके नाम के साथ पिता का नाम लिखने के फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए.

हाल फिलहाल में बीजेपी शासित राज्यों से दलितों पर अत्याचार और हिंसा की कई घटनाए सामने आई हैं लेकिन अठावले का कहना है कि इसके लिए बीजेपी जिम्मदार नहीं है. पिछले साल गुजरात के उना और यूपी के सहारनपुर से दलितों पर अत्याचार करने की घटना सामने आ चुकी है. उन्होंने कहा कि दलितों पर सिर्फ मायावती का अधिकार नहीं है, दलितों पर उनका भी अधिकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget