एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: दो जिलों में 24 घंटे में 8 नवजात बच्चों की मौत से हड़कंप, सरकार ने दिए जांच के आदेश

सतना और शहडोल में 8 बच्चों की बीते 24 घण्टे में हुई मौत के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

भोपाल: मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में 8 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया है. शहडोल जिला अस्पताल में 6 बच्चों की मौत हुई है, उनमें से 2 बच्चा वॉर्ड और 4 एसएनसीयू में भर्ती थे. एसएनसीयू में भर्ती नवजात बच्चों की उम्र एक महीने से भी कम थी, वहीं बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों की उम्र दो-तीन महीने थी. इन सभी बच्चों को निमोनिया हुआ था. अस्पताल में एक साथ 6 बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है. वहीं सतना जिले में भी दो नवजातों की सोमवार को गलत टीकाकरण के कारण मौत हो गयी. नवजातों की मौत के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था फिर सवालों में सतना और शहडोल में 8 बच्चों की बीते 24 घण्टे में हुई मौत के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं विपक्ष में बैठी बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है. हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए संबंधित जिला कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. स्वास्थय मंत्री के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल मंगलवार को सुबह शहडोल जिला चिकित्सालय पहुंचे और बच्चों के परिजनों के साथ अधिकारियों से भी मुलाकात की. शहडोल में बीमारी से लड़ते हुए इन बच्चों ने तोड़ा दम शहडोल जिला अस्पताल में जिन बच्चों ने अपनी जान गवाई है उनमें जैतपुर विकासखंड के ग्राम खरेला में रहने वाली चौथ कुमारी पिता बालक कुमार की मौत 13 जनवरी की सुबह 10:50 बजे हुई. दूसरी बच्ची जयसिंह नगर विकास खंड ग्राम भटगांव निवासी फूलमती पिता लाल सिंह निवासी की सुबह 7:50 बजे मौत हुई. एसएनसीयू में तीसरी बच्ची श्याम नारायण कोल ग्राम अमिलिया की थी, इस बच्ची ने दोपहर 3:30 बजे अपना दम तोड़ दिया. इसके साथ ही बच्चा वार्ड में भर्ती दो बच्चों की भी मौत की खबर सामने आई है. शहडोल के जिला अस्पताल में जान गवाने वाले बच्चों की मौत का कारण निमोनिया बताया जा रहा है. जान बचाने वाला टीकाकरण ही बना मौत का कारण शहडोल में 6 नवजातों की मौत के साथ ही सतना सतना जिले में दो बच्चों की मौत टीकाकरण के कारण हो गई. जिले के वीरसिंहपुर क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद एक माह से कम उम्र के दो नवजात बच्चों की मौत की बात सामने आई है. इसके साथ ही साथ ही पांच अन्य बच्चे गम्भीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं. सोमवार को हुई घटना के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं बच्चों के परिजन इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget