एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने पार्टी विलय और नीतीश को पीएम बनाने का रखा था प्रस्ताव- राबड़ी देवी

लोकसभा चुनावों के बीच बिहार में वार पलटवार को खेल जारी है. एक बार फिर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर पर हमला बोला है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के नेता राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर को लेकर विवादित बयान दिया है. राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर का बिना नाम लिए 'नाली का कीड़ा' बताया है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए राबड़ी देवी ने दोनों नेताओं पर एक के बाद एक कई बड़े हमले किए.

राबड़ी देवी ने कहा कि प्रशांत किशोर एक बार नहीं बल्कि पांच बार मेरे घर पर आरजेडी-जेडीयू के बीच विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे और लालू यादव से मिले थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार फिर से गठबंधन करना चाहते थे लेकिन मैंने मना कर दिया.

राबड़ी देवी ने कहा, ''प्रशांत किशोर चाह रहे थे कि आने वाले चुनाव में हमलोग एक हो जाएं फिर से, अपने पार्टी को उनके साथ मर्जर कर दे, उसके बाद चुनाव में जाएं और प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर नीतीश कुमार के नाम की घोषणा कर दे 2019 के चुनाव के लिए.''

राबड़ी देवी ने प्रशांत किशोर को लेकर क्या कहा?

राबड़ी देवी ने कहा, ''प्रशांत किशोर दोनों पार्टियों के मर्जर का प्रस्ताव लेकर आए थे. वह चाहते थे कि दोनों पार्टियां विलय के बाद लोकसभा चुनाव में उतरे. वह कई बार घर पर मिले हैं और बाहर भी मिले हैं. अंतिम मुलाकात मेरे सामने हुई थी.''

राबड़ी देवी ने कहा, ''मैंने गठबंधन करने से मना किया. मेरी पार्टी को जनता जहां रखेगी वहां रहूंगा लेकिन फिर से नीतीश कुमार के साथ नहीं जाऊंगा. जनता मालिक है.'' इस दौरान प्रशांत किशोर को मिले बंगले पर भी उन्होंने सवाल उठाया.

प्रशांत किशोर के बंगले पर उठाया सवाल

राबड़ी देवी ने कहा जब प्रशांत किशोर विधायक भी नहीं है तो उन्हें कैसे बंगला मिला हुआ है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर हमला भी बोला.

प्रशांत किशोर के ट्वीट को लेकर उन्होंने कहा कि किसने उन्हें लालू के साथ मिलकर मीडिया के सामने बात करने से रोका है. जाएं, लालू यादव से मिलें और उनसे बात करें. खुलासा करें कि क्या बात हुई है. किसी ने उन्हें रोका है क्या?

राबड़ी देवी पर प्रशांत का पलटवार

इससे पहले प्रशांत किशोर ने राबड़ी देवी पर पलटवार करते हुए कहा था कि लालू जी जब चाहें, मेरे साथ मीडिया के सामने बैठ जाएं, सबको पता चल जाएगा कि मेरे और उनके बीच क्या बात हुई और किसने किसको क्या ऑफर दिया.'

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा था, ''सार्वजनिक कार्यालय और धन के दुरुपयोग के आरोपों में दोषी पाए जाने वाले लोग सच्चाई के संरक्षक होने का दावा कर रहे हैं. लालू जी जब चाहें, मेरे साथ मीडिया के सामने बैठ जाएं, सबको पता चल जाएगा कि मेरे और उनके बीच क्या बात हुई और किसने किसको क्या ऑफर दिया.''

नीतीश कुमार किसी के सगे नहीं

बता दें कि शुक्रवार को राबड़ी देवी कहा था कि प्रशांत किशोर ने लालू यादव से मुलाकात करके कहा था कि दोनों दलों का विलय हो जाना चाहिए. राबड़ी देवी ने यह भी कहा था कि अगर प्रशंत किशोर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से इस प्रस्ताव को लेकर मुलाकात करने से इंकार करते हैं तो वह सफेद झूठ बोल रहे है.

उन्होंने कहा था, ''नीतीश कुमार माफी और कई तरह की लुभावनी डील के साथ महागठबंधन में आने को गिड़गिड़ा रहे थे. बार-बार उनके कबूतर चिट्ठी लेकर आ रहे थे. एकबार उनके दूत को इस विषय पर बात करने पर मैंने उसे घर से निकाल दिया था. जनता के विश्वास और वोटों का सौदा करने वाले पलटू किसी के भी सगे नहीं है.''

बता दें कि बिहार में सभी सात चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर राबड़ी देवी पर किया पलटवार, लालू यादव को दी चुनौती

राबड़ी देवी का दावा- जेडीयू और आरजेडी के विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे प्रशांत किशोर

बिहार: प्रशांत किशोर को लेकर राबड़ी देवी के दावे से बवाल,कहा- 5 बार लालू से मिले थे,पार्टी विलय की बात कही थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद: चर्चा में बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली, संपत्ति को लेकर विवाद
फिरोजाबाद: चर्चा में बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली, संपत्ति को लेकर विवाद
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक
गोरखपुर: कार को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा डंपर, बाल-बाल बचे 2 युवक
निकाय चुनाव: डूंगरपुर-सागवाड़ा में BJP-कांग्रेस की टक्कर! BAP ने बढ़ाई चुनौती
निकाय चुनाव: डूंगरपुर-सागवाड़ा में BJP-कांग्रेस की टक्कर! BAP ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget