एक्सप्लोरर

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल हुई बरबाद

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. बांदा में टिड्डी दल ने कमला कर करीब सौ बीघा में बोई सब्जी की फसल को बरबाद कर दिया. टिड्डियों का दल मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से निकलकर आया था.

बांदा/महोबा, एजेंसी। बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के सात गांवों में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में आए टिड्डी दल ने करीब सौ बीघा में बोई सब्जी की फसल बरबाद कर दी. फसल को बरबाद करने के बाद टिड्डी दल मध्य प्रदेश के जंगलों की ओर चला गया. मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से अचानक बड़ी तादाद में आए टिड्डी दल ने बांदा जिले की नरैनी तहसील के करतल, बिल्हरका, महाराजपुर, मानपुर, पुकारी, रगौली और बाबू पुर गांवों में बड़ा नुकसान किया है.

बोड़ा पुरवा के रहने वाले पप्पू निषाद ने शुक्रवार को बताया कि, 'टिड्डियों का दल मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले के जंगलों से निकलकर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे यहां मंडराने लगा था. किसानों ने शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन एक घंटे के भीतर टिड्डियों का दल सब्जी की फसल चट कर दोबारा मध्य प्रदेश को जंगलों की ओर चला गया.' इसी गांव के किसान भोला सिंह ने बताया कि, 'टिड्डी दल के आने की सूचना अधिकारियों को दी गयी थी, लेकिन कोई कर्मचारी रसायन छिड़काव करने तक नहीं आया.'

जिले के कृषि अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि, 'नरैनी क्षेत्र के किसानों ने टिड्डी दल के आने की सूचना विभाग को नहीं दी थी. प्रशासन के पास टिड्डियों से निपटने की पूरी तैयारी है.' नरैनी क्षेत्र की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वन्दिता श्रीवास्तव ने बताया कि, 'टिड्डी दल के आने और करीब एक घंटे बाद वापस होने की सूचना देर से मिली, सब्जी की फसलों के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है.' एसडीएम ने कहा कि, 'टिड्डी दल से निपटने के लिए स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.'

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल हुई बरबाद

कृषि विभाग के उपनिदेशक जी राम ने बताया कि, ''तीन दिन से महोबा जिले में डेरा जमाए टिड्डी दल ने बृहस्पतिवार को ही भगारी, बछेछरकला, नगाराडांग, मगरौल और सलैया गांव में धावा बोला था, लेकिन किसानों के शोर मचाने पर खेतों में नहीं उतर पाया और सिर्फ पेड़ों को नुकसान पहुंचाकर वापस चला गया.''

उन्होंने बताया कि, ''टिड्डी दल की सूचना पर वन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मारा भी है.'' डॉ कुमार ने कहा, 'इस समय टिड्डी दल जिले से सटे मध्य प्रदेश के जंगलों में है, जो कभी भी हमला कर सकता है.'

गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व टिड्डी दल ने चित्रकूट जिले की सीमा से बांदा जिले के ओरन क्षेत्र के मझीवां सानी और वैदन पुरवा में धावा बोला था. तब सतर्क कृषि विभाग के अधिकारियों ने रसायन का छिड़काव कर लाखों की तादाद में टिड्डियों को मार भी दिया था. यह टिड्डी दल का दूसरा हमला है.

यह भी पढ़ें:

महोबा में टिड्डी दल का हमाला, समय रहते दवाओं के छिड़काव से मारी गईं लाखों टिड्डी

UP: टिड्डी दल के हमले को देखते हुए निगरानी समिति का हुआ गठन, हालात पर है सरकार की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसके सिर सजेगा बांकीपुर का ताज? फैसला आज
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget