एक्सप्लोरर

जनाजे की हो रही थी तैयारी तभी फ्रीज़र के अंदर से झांकने लगा मुर्दा, रिश्तेदार डर कर भागे

एक युवक की करंट से मौत हो गयी थी. परिजनों ने शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर मंगाया था. चारों तरफ मृतक के रिश्तेदार बैठे थे. परिवार वाले रो रहे थे. इसी दौरान शव अचानक हिलने डुलने लगा और मृतक फ्रीजर से झांकने लगा.

कानपुर: बुधवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी थी. परिजनों ने शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर मंगाया था. फ्रीजर में शव रखा था और उसके चारों तरफ मृतक के रिश्तेदार बैठे थे. परिवार वाले रो रहे थे. इसी दौरान फ्रीजर में रखा शव अचानक हिलने डुलने लगा और मृतक फ्रीजर से झांकने लगा. यह नजारा देख वहां बैठे लोग डर कर दूर भाग गए, पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया. परिजन उसे फ्रीजर से निकाल कर हैलट अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाबूपुरवा कोतवाली में रहने वाले महताब आलम का माछरिया में टेंट हाउस है. वे पत्नी इशरत जहां और दो बेटों के साथ रहते हैं. महताब का बड़ा बेटा आफताब बुधवार को ई रिक्शा को चार्जिंग पर लगा रहा था. उसी दौरान वह बिजली के मीटर के पास खुले तार की चपेट में आ गया और चिपक गया. परिजन उसे डाक्टर के पास ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. सभी रिश्तेदार और परिजन गम में थे, शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर मंगाया गया था. आफताब के जनाजे को उठाने की तयारी की जा रही थी और कुछ रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था. उसी दौरान फ्रीजर के अन्दर से आफताब झांकने लगा और उसके शरीर में कुछ मूवमेंट हुआ. यह देखकर रिश्तेदार भी डर गए. उसने आंखें भी खोली थीं और शरीर में हलचल सभी ने देखी. डर की वजह से लोग पहले उसके पास जाने में डरे. इसके बाद कुछ बड़े बुजुर्गो ने कहा कि इसे दोबारा हास्पिटल ले चलो. जब हास्पिटल लेकर गए तो डाक्टरों ने फिर से मृत घोषित कर दिया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget