एक्सप्लोरर

10 लाख का पैकेज छोड़ IIT छात्र ने UPSC में हासिल किया 92वां रैंक

आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले संघप्रिय ने UPSC एग्जाम में 92वां रैंक हासिल किया है. एक कंपनी ने उन्हें 10 लाख का पैकेज ऑफर किया था लेकिन उन्होंने पैकेज ठुकराकर यूपीएससी का रास्ता चुना.

कानपुर: आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले संघप्रिय ने यूपीएससी एग्जाम में 92वां रैंक हासिल किया है. खास बात ये है कि आईआईटी कानपुर से उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ था और उन्हें सात लाख का पैकेज ऑफर किया गया था. वहीं एक अन्य कंपनी उन्हें 10 लाख का ऑफर दे रही थी. संघप्रिय ने इन दोनों ऑफर को ठुकराकर यूपीएससी की तैयारी की थी. संघप्रिय का कहना है कि इस रैंक से वे संतुष्ट नहीं है.

बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस वन में रहने वाले जय कृष्ण कानपूर देहात के झींझक सीएचसी में हेल्थ सुपरवाईजर हैं. परिवार में पत्नी माधुरी, दो बेटिया, दो बेटे संघप्रिय और अंकुर के साथ रहते हैं. संघप्रिय ने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिग से बीटेक किया और 2015 में पास आउट हुए थे. संघप्रिय का छोटा भाई अंकुर भी आईआईटी कानपुर से बीटेक कर रहा है.

संघप्रिय ने बताया कि जब मैंने आईआईटी कानपुर में एडमिशन लिया था तब मेरे मन में सिविल एग्जाम की तयारी की कोई बात नहीं थी. लेकिन जब मैं बीटेक के लास्ट सेमेस्टर के एग्जाम दे रहा था, उसी समय समाजसेवा करने का विचार मेरे मन में आया. लेकिन मेरा कैम्पस सिलेक्शन हो गया था और एक कम्पनी मुझे 7 लाख रुपये सालाना का पैकेज दे रही थी. लेकिन मेरा मन नही लगा और मैंने जॉब नहीं की. इसके बाद एक कंपनी ने 10 लाख रुपये का पैकेज ऑफर रखा वो भी मैंने ठुकरा दिया.

उन्होंने बताया कि मैंने सिविल एग्जाम की तैयारी शुरू की. मेरे इस फैसले में मेरे परिवार ने बहुत हेल्प की. मुझे पूरा विश्वास था कि मेरी रैंक अंडर 50 में होगी. इसलिए संघप्रिय अपनी इस रैंक से खुश नहीं हैं.

संघप्रिय ने बताया कि मुझसे एक बड़ा ही मजेदार प्रश्न पूछा गया कि, "फिल्म पद्मावत के साथ जो विवाद हुआ था, यदि आप डीएम होते तो कैसे निर्णय लेते?" संघप्रिय ने बताया कि मैंने इसका जवाब बड़े ही साधारण ढंग से दिया कि जब पद्मावत को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया तो मेरा फर्ज है कि मै इस फिल्म को सभी सिनेमा हाल में सुरक्षा के साथ रिलीज कराऊं और दर्शकों और सिनेमाहाल को सुरक्षा मुहैया कराऊं. इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाई करूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
UP विधान भवन की बदली तस्वीर, CM योगी ने किया उद्घाटन
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
मशरूम की खेती करने के लिए ऐसे पाएं 50% सब्सिडी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget