एक्सप्लोरर

JEE Advanced Result 2017: आलू बेचने वाले के बेटों का हुआ IIT में सेलेक्शन

इलाहाबाद: आईआईटी में एडमिशन के लिए जारी हुए नतीजों में इलाहाबाद में बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो सगे भाई भी शामिल हैं. इनके पिता सब्जी मंडी में आलू के कमीशन एजेंट हैं और इन्होने काफी मुफलिसी में बच्चों को पढ़ाते हुए उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है.

कोचिंग के लिए 35 KM साइकिल चलाकर आते थे शहर 

बड़े भाई विशाल इलाहाबाद के 100 से ज्यादा सेलेक्टेड लोगों में पहले नंबर पर हैं, जबकि छोटा भाई सतीश चौथे नंबर पर है. दोनों भाई रोजाना करीब 35 किलोमीटर साइकिल चलाकर कोचिंग करने शहर आते थे.

सब्जी मंडी में आलू के कमीशन एजेंट हैं पिता

इलाहाबाद जिले की सोरांव तहसील के सेवईत गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों विशाल अग्रहरि और सतीश अग्रहरि का आईआईटी में सेलेक्शन हुआ है. इनके पिता प्रेम चंद्र अग्रहरि स्थानीय सब्जी मंडी में आलू के कमीशन एजेंट हैं. वह किसानों और व्यापारियों के बीच कमीशन पर काम करते हैं. परिवार का खर्च बेहद मुश्किल से चलता था. बेटों को पढ़ाने के लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया. दिन रात पसीना बहाया.

दोनों को डॉक्टर बनाना चाहते थे उनके पिता

हालांकि वह दोनों बेटों को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन विशाल और सतीश की ख्वाहिश के चलते इन्होंने बेटों को आईआईटी की तैयारी करने की छूट दे दी. प्रेम चंद और उनकी पत्नी रीता बेटों को मिली इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं.

मैथ्स के ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल

विशाल और सतीश दोनों भाइयों ने इंटर पास किया है. इनमें से विशाल ने पिछले साल 94 % और सतीश ने इस साल 89 % नंबर पाकर इंटर पास किया है. सतीश ने इसी साल लखनऊ में मैथ्स के ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल जीता है.

स्कूल की पढ़ाई के बाद 4 घंटे की कोचिंग

आईआईटी जेई एडवांस में चयन के बाद अब सतीश इंजीनियर बनना चाहते है जबकि बड़ा भाई विशाल आईएएस बनना चाहता है. ये दोनों भाई रोजाना गांव से 18 किलोमीटर दूर इलाहाबाद में स्कूल की पढ़ाई के बाद 4 घंटे की कोचिंग करते थे फिर वापस रात को गांव पहुंचते थे.

बदहाली के चलते इंटर से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए थे प्रेम चंद्र

विशाल और सतीश के कठिन परिश्रम से आज इनके माता पिता का सपना पूरा हो गया. इनके पिता प्रेम चंद्र का कहना है की वे तो खुद परिवार की बदहाली के चलते इंटर से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए थे लेकिन इन्होने ने अपने बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाने के लिए ठान रखी थी, जो आज इनके बच्चो इनका सपना पूरा कर दिखाया. जिससे वे अपने को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे है.

IIT रुड़की में एडमिशन लेने की तैयारी

ऑल इंडिया रैंकिंग में विशाल की 864 रैंक और सतीश 3700 रैंक थी, अबकी आईआईटी एडवांस में ऑल इंडिया रैंक में विशाल 1964 और सतीश को 2709 रैंक मिली है. ये दोनों अब आईआईटी रुड़की संस्थान में एडमिशन लेने की तैयारी में है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget