एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति

यूपी एसटीएफ विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी से लगातार पूछताछ कर रही है. विकास दुबे की जुर्म की दुनिया का सबसे ज्यादा फायदा जय ने उठाया. विकास की गुंडई के दम पर विवादित जमीनें खरीदकर उन्हें महंगे दामों पर बेचता था.

कानपुर (प्रभात अवस्थी का इनपुट). कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिये यूपी एसटीएफ की टीम दिन-रात एक कर रही है. विकास की तलाश के लिये उसके करीबियों की भी धर पकड़ की जा रही है. इस बीच एसटीएफ ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खास गुर्गे जय बाजपेयी पर शिकंजा कसा है. टीम उसे पूछताछ के लिये लखनऊ ले गयी है. जानकारी के मुताबिक जय बाजपेयी विकास दुबे का खजांची था. विकास दुबे और जय के बीच रकम का लेन-देन होता था.

यही नहीं जानकारी के मुताबिक जय विकास के लिये लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध करवाता था. विकास पर पुलिस का शिकंजा कसता देख जय ने लग्जरी गाड़ी लावारिस हालत में कल्याणपुर इलाके में छोड़ दी थी. इस घटना के बाद जय पुलिस की रडार में आया था. यही नहीं विकास के फरार होने के बाद उसने अपने मोबाइल से डाटा डिलीट कर दिया था. अबतक ये साफ हो चुका है कि जय बाजपेयी और विकास दुबे के बीच करीबी रिश्ते थे. विकास दुबे के सात कई तस्वीर सामने आने से इसकी पुष्टि भी हुई है.

Kanpur Encounter: चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति फाइल फोटो

जय बाजपेयी रशूखदार लोगों से रिश्ते बढ़ाने में यकीन रखता था. पुलिस अधिकारी, नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं. कानपुर के एसएसपी रहे अनंत देव तिवारी के साथ उसकी तस्वीरें सामने आई हैं. जो ये बताती हैं कि वह कहां तक पहुंच रखता था. जय असलहों का भी शौकीन है. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के संरक्षण में कानपुर में अपनी दबंगई भी चलाता था. इसके अलावा विकास दुबे की शह पर वह विवादित जमीनें खरीदता था. जय बाजपेयी मार्केट में ब्याज पर रुपये देता था. इन्हीं धंधों की बदौलत जय के पास 15 से अधिक मकान और दर्जनों फ्लैट हैं.

Kanpur Encounter: चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति फाइल फोटो

एक अहम जानकारी के मुताबिक सात साल पहले जय कानपुर के ब्रह्म नगर इलाके में एक प्रिटिंग प्रेस में काम करता था. जहां उसकी तनख्वाह मात्र चार हजार रुपये थी. कम समय में जय ने करोड़ों की संपत्ती बना ली. ब्रह्म नगर में ही जय के एक दर्जन से अधिक मकान हैं. इससे पहले जय और उसके भाई रजय की कई बार जांच हुई है. फिलहाल बीते दो दिनों से एसटीएफ जय बाजपेयी से पूछताछ कर रही है. यही नहीं उसके परिवार वाले भी पूछताछ के दायरे में हैं.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: कानपुर हमले के मामले में एसएसपी ने किया बड़ा फेरबदल, चौबेपुर थाने में की 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget