एक्सप्लोरर

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है. बुधवार सुबह लंका थानाक्षेत्र के रोहित नगर कॉलोनी में मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग देखकर इलाके में हडकंप मच गया.

वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है. बुधवार सुबह लंका थानाक्षेत्र के रोहित नगर कॉलोनी में मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग देखकर इलाके में हडकंप मच गया. इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि हो न हो यह शिवलिंग काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में तोड़े गए भवनों में मिले हैं और इन्हें रात के अंधेरे में लाकर इस जगह पर डंप कर दिया गया है.

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

वहीं कॉरिडोर निर्माण से जुड़े अधिकारी मलबा कॉरिडोर का होने से साफ़ इंकार कर रहे हैं. इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. घटनास्थल पर कांग्रेस नेता अजय राय और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी पहुंचे. बता दें कि यह दोनों ही चर्चित हस्तियां शुरू से ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को काशीवासियों की आस्था से खिलवाड़ बताकर इसका पुरजोर विरोध करते आए हैं.

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

बुधवार सुबह रोहित नगर में मलबे में पड़े शिवलिंग को देखकर इलाके के लोगों में जबरदस्त आक्रोश फ़ैल गया, जिसके बाद स्थिति के तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते लंका सहित कई थानों की फ़ोर्स वहां तैनात कर दी गई. वहीं मलबे में शिवलिंग मिलने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे लोगों ने शिवलिंग अपने साथ ले जाने शुरू कर दिए थे. पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शिवलिंग उठाने से रोका. इसके बाद गाड़ी मंगाकर शिवलिंग को अपने साथ थाने ले आई.

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

मौके पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने इस घटना को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने इस मामले में लंका थाने में सरकारी अमले के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया , " हिंदुत्व के एजेंडे पर सत्ता पर काबिज हुई गेरुआ सरकार ही हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है."

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

मौके पर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा, "एक औरंगजेब भी आया था, जिसने विकास के नाम पर मंदिर तोड़े थे. ये सरकार भी उसी तरह का आचरण कर रही है." उन्होंने कहा कि सरकार कॉरिडोर बनाए लेकिन इस तरह से मूर्तियां न तोड़े और न ही हिंदुओं की आस्था के साथ इस तरह खिलवाड़ करे.

वाराणसी: मलबे में मिले सैकड़ों शिवलिंग, कॉरिडोर से निकले होने की आशंका के चलते तनाव

वहीं इस मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह का कहना है कि कॉरिडोर में किसी भी मूर्ति या मंदिर को नहीं तोड़ा गया है. कॉरिडोर में चल रहे काम का मलबा राजघाट ले जाया जाता है. उनके मुताबिक़ रोहित नगर में मिले शिवलिंग कहीं और से लाकर वहां फेंके गए हैं. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही पता चल जाएगा कि यह शिवलिंग कहां से लाकर वहां फेंके गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD शिक्षिका की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
दिल्ली: SIR ड्यूटी के तनाव में गई MCD शिक्षिका की जान? परिवार बोला- रात 2 बजे तक करती थीं काम
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़
कारगिल विजय दिवस पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे 2 करोड़

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget