एक्सप्लोरर

यूपी: पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाए लू के थपेड़े, जनजीवन अस्त व्यस्त, 28 मई के बाद आ सकती है तापमान में गिरावट

उत्तर भारत भीषण गर्मी के चपेट में आ गया है. लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूरज की तपिश ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है. राज्य में पिछले तीन दिनों से गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है. तकरीबन सभी शहरों में तापमान बढ़ गया है. पारा 42 डिग्री के पार जा पहुंचा है. इस पर मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह लू के थपेड़े परेशान करते रहेंगे. मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत का साफ तौर पर कहना है कि दरअसल इस हीट वेव की एक बड़ी वजह पश्चिमी हवाएं हैं, जो सेंट्रल पाकिस्तान और राजस्थान से चल रही हैं.

ये हवाएं शुष्क और गर्म होती हैं और इनके चलने से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं. उनका कहना है कि तापमान अभी 27 मई तक इसी तरह बना रहेगा और गर्मी लोगों को परेशान करेगी. 28 मई के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज होगी. 29 मई को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ सकता है जिसमें आंधी और तूफान के साथ-साथ बारिश भी होने का अनुमान है. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लू से भी लोगों को राहत मिलेगी.

राजधानी लखनऊ में भी लू से बुरा हाल सूबे की राजधानी लखनऊ में भी सूरज चढ़ने के साथ गर्मी और लू का प्रकोप भी बढ़ता जाता है. यहां भी तापमान 36 से 40 तक रहता है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में अभी तापमान बढ़ने की ही उम्मीद है. लखनऊ के लोगों ने लॉकडाउन खुलने के बाद घड़े और सुराही की शॉपिंग शुरू कर दी है, क्योंकि गर्मी में ठंडे पानी का ही सहारा है

इससे पहले आइएमडी ने शुक्रवार को हल्की बारिश की आशंका जताई थी. जिससे लोग पूरे दिन आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते रहे. लेकिन बारिश नहीं हुई. सुबह 9 बजे से ही तेज धूप खिल गई. दोपहर 12 बजे चिलचिलाती धूप और चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया. उधर स्काइमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अम्फान तूफान भले ही पश्चिम बंगाल से होते हुए असम की ओर बढ़ चुका है. लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर भारत के राज्यों आ‌द्रता का प्रतिशत बढ़ गया है। चूंकि पुरवा हवाएं निरंतर चल रही हैं। वातावरण में नमी है.

नमी से बढ़ी हीट इंडेक्स

नमी का साथ पाकर धूप ने दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास का हीट इंडेक्स बढ़ा दिया है. इस वजह से गर्मी बढ़ रही है. हालांकि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह हिमाचल और पंजाब की ओर बढ़ रहा है. जिससे नमी में बढ़ोतरी होगी. 25 से 26 मई को आंधी के साथ गरज चमक के बीच बारिश की वजह बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
बांका: कर्मा-धर्मा पर्व में मातम, 3 सहेलियों की डूबने से मौत
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
गोंडा: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर, सपा ने की कार्रवाई की मांग
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली
आजमगढ़ में पूजा कराने आए 2 पंडितों की हत्या, पत्नी को भी मारी गोली

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget