एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: नौवीं की छात्रा को अगवाकर गैंगरेप, चार दिन बाद दर्ज हुई FIR

इलाहाबाद: इलाहाबाद में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पड़ोस के ही तीन लड़कों ने छात्रा को नशीली दवा सुंघाकर उस वक्त अगवा किया था जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. अफसरों के दखल पर पुलिस ने चार दिनों बाद इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल किसी भी आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

तीन लड़कों ने नशीली दवा सुंघाकर कर लिया अगवा

इलाहाबाद के पुलिस आफिस में अफसरों से फ़रियाद करती नौवीं क्लास में पढ़ने वाली इस छात्रा का आरोप है कि बीते 26 मार्च की शाम को जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई तभी दो बाइक पर सवार पड़ोस के ही तीन लड़कों ने नशीली दवा सुंघाकर उसे अगवा कर लिया. छात्रा के मुताबिक़ दवा सुंघाते ही वह बेहोश हो गई.

गैंगरेप का केस दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव

आरोप है कि छात्रा को पहले शहर लाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया. वहाँ चार दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाने के बाद तीस मार्च की आधी रात को उसे गांव के नजदीक लाकर छोड़ दिया गया. आरोप है कि पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बनाया.

केस दर्ज कर शुरू कर दी गई मामले की तफ्तीश

बहरिया थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार किया तो पीड़ित छात्रा परिवार वालों के साथ आज पुलिस आफिस आ पहुँची और यहां कुछ देर तक हंगामा किया. बहरहाल अफसरों के दखल पर आरोपियों के खिलाफ बहरिया थाने में केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है. अफसरों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही है. अफसरों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget