एक्सप्लोरर

कानपुर में लगी पहली महिला शरिया अदालत, 5 मामले आए सामने

पटकापुर स्थित नवाब साहब कंपाउंड में शुरू महिला शरिया अदालत की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई. इस मौके पर महिला शहर काजी (शिया) डॉ. हिना जहीर और शहर काजी (सुन्नी) मारिया अफजल ने कहा कि शरिया अदालत में मामलों को शरीअत की रोशनी में सुलह से निपटाने के साथ महिलाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें.

कानपुर: उत्तर प्रदेश की पहली और देश की दूसरी महिला शरिया अदालत की शुरुआत सोमवार को कानपुर शहर से हुई. मोहकमा शरिया दारुल कजा ख्वातीन कोर्ट के पहले दिन घरेलू झगड़े, संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह के पांच मुकदमे आए. इनमें पहला मामला कर्नलगंज क्षेत्र के शराबी पति के खिलाफ पारिवारिक कलह का रहा. काजियों ने पीड़िता के ससुराल वालों को नोटिस भेजने का फैसला किया और कहा कि जवाब आने पर आगे की सुनवाई होगी.

पटकापुर स्थित नवाब साहब कंपाउंड में शुरू महिला शरिया अदालत की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई. इस मौके पर महिला शहर काजी (शिया) डॉ. हिना जहीर और शहर काजी (सुन्नी) मारिया अफजल ने कहा कि शरिया अदालत में मामलों को शरीअत की रोशनी में सुलह से निपटाने के साथ महिलाओं की काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें.

डॉ. हिना ने कहा कि बीवी अपने शौहर की चरण दासी नहीं है. शरीअत ने शौहर और बीवी को बराबर के अधिकार दिए हैं. औरतें अपने को दबा न समझें, अपने हक की लड़ाई लड़ें.

उन्होंने कहा कि कि जरूरी है कि मुस्लिम बेटियों के हक सुरक्षित हों. इस्लाम औरतें की तालीम और काम करने के खिलाफ नहीं है. मामले शरीअत की रोशनी में आपसी सुलह से निपटाने का प्रयास किया जाएगा.

इस मौके पर मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड की अध्यक्ष सैयदा तबस्सुम साहिबा, महिला शहर काजी (सुन्नी) मारिया अफजल, फरजाना, नूर बीबी, जेबा नूर और मुनव्वर सुल्ताना मौजूद रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: 'जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद', BJP का सुक्खू सरकार पर निशाना
'जनता पर आर्थिक बोझ और नेताओं को मलाईदार पद', BJP का सुक्खू सरकार पर निशाना
दिल्ली में फिर शुरू हुई ‘फूल वालों की सैर’, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- ये भाईचारे की मिसाल
दिल्ली में फिर शुरू हुई ‘फूल वालों की सैर’, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- ये भाईचारे की मिसाल
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
Gonda News : रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार
गोंडा: रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget