एक्सप्लोरर

और बढ़ीं कम्प्यूटर बाबा की मुश्किलें, अखाड़ा परिषद दर्ज कराएगा एफआईआर

अखाड़ा परिषद ने कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने का भी फैसला किया है. अखाड़ा परिषद की अनौपचारिक बैठक में परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि की तरफ से कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एमपी के इंदौर में मुकदमा दर्ज कराए जाने का एलान किया गया है.

प्रयागराज: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कम्प्यूटर बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिगंबर अणी अखाड़े से बाहर किये जाने के बाद एक तरफ जहां उन्हें मिली महामंडलेश्वर की पदवी भी वापस ले ली गई है, वहीं दूसरी तरफ साधू-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कम्प्यूटर बाबा के प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले में किसी भी अखाड़े में इंट्री करने पर भी पाबंदी लगा दी है.

इतना ही नहीं अखाड़ा परिषद ने कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने का भी फैसला किया है. अखाड़ा परिषद की अनौपचारिक बैठक में परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि की तरफ से कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एमपी के इंदौर में मुकदमा दर्ज कराए जाने का एलान किया गया है.

इस बारे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का कहना है कि कम्प्यूटर बाबा ने सभी तेरह अखाड़ों से जुड़ाव का झूठा दावा करते हुए एक पार्टी के पक्ष में काम किया है, इसलिए झूठ बोलकर अखाड़ों की गरिमा गिराए जाने के मामले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया जाएगा.

महंत नरेन्द्र गिरि ने दावा किया है कि कम्प्यूटर बाबा को उनके दिगंबर अणी अखाड़े से बाहर किये जाने के साथ ही अब उनकी महामंडलेश्वर की पदवी भी वापस ले ली गई है. इसके अलावा कुंभ मेला प्रशासन और यूपी की योगी सरकार से कम्प्यूटर बाबा को कुंभ मेले में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं देने की भी सिफारिश की गई है.

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि का कहना है कि कम्प्यूटर बाबा संतों के आचरण के खिलाफ एक पार्टी के पक्ष में बैठकें कर चुनाव में उसके पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे थे, इसीलिये उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद वह कुंभ के मेले में साधारण श्रद्धालु के तौर पर पर तो आ सकते हैं, लेकिन महामंडलेश्वर या साधू बनकर आने पर उनका विरोध किया जाएगा.

गौरतलब है कि कम्प्यूटर बाबा उर्फ़ स्वामी नामदेव त्यागी कुछ समय पहले तक एमपी की शिवराज सिंह सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री थे. कम्प्यूटर बाबा ने बाद में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया और शिवराज सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया. इतना ही नहीं उन्होंने नर्मदा यात्रा और नर्मदा के किनारे हुए वृक्षारोपण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget