एक्सप्लोरर

एबीपी गंगा के पत्रकार को धमकाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज

सोनभद्र में कवरेज के दौरान एबीपी गंगा के रिपोर्टर नीतीश पांडे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप सिंह ने धक्कामुक्की की और धमकी दी. इस मामले में पत्रकार की ओर से FIR दर्ज कराई गई है.

लखनऊ: एबीपी समूह के चैनल एबीपी गंगा के पत्रकार नीतीश पांडे के साथ अभद्रता के मामले में FIR दर्ज हो गई है. नीतीश ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सहायक संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्रभारी पुलिस निरीक्षक सीपी पाण्डेय ने बताया कि घोरावल थाने में संवाददाता की शिकायत पर मंगलवार को देर शाम FIR दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में वाराणसी निवासी नीतीश कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी जब सोनभद्र के उभ्भा आईं तो उनके निजी सहायक संदीप सिंह ने समाचार कवरेज के दौरान उनसे (नीतीश) मारपीट की और धमकी दी. नीतीश ने प्राथमिकी में यह भी कहा है कि उनके कैमरामैन विशेष पाण्डेय से भी मारपीट की गई और कैमरे से छेड़छाड़ की गई.

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के उम्भा दौरे के समय उनके सहयोगी द्वारा एबीपी गंगा के पत्रकार से बदसलूकी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के उम्भा गांव पहुंची थीं. जहां उनसे सवाल पूछने के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता एबीपी न्यूज के सहयोगी चैनल एबीपी गंगा के रिपोर्टर से हाथापाई पर उतर आए. रिपोर्टर ने प्रियंका गांधी से धारा 370 को लेकर सवाल किया था. कांग्रेस कार्यकर्ता ने एबीपी गंगा के रिपोर्टर पर बीजेपी से पैसा लेकर आने, सवाल पूछने और परेशान करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं अपनी धौंस जमाते हुए कार्यकर्ता ने रिपोर्टर को धमकी भी दी.

कांग्रेस कार्यकर्ता ने रिपोर्टर से कहा, तुम्हें समझ नहीं आ रहा है. अभी ठोंक के यहीं बजा देंगे. मारेंगे तो गिर जाओगे. रिपोर्टर बार-बार बस इतनी ही बात कहता रहा कि प्रियंका जी देखिए आपके सामने धक्का मारा जा रहा है. प्रियंका के सामने ही धक्कामुक्की की गई. पर प्रियंका ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि धारा 370 के सवाल पर उन्होंने ये जरूर कहा कि मैं यहां पीड़ितों से मिलने आई हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget