एक्सप्लोरर

फरक्का एक्सप्रेस हादसा: रेलवे ने दो अधिकारियों को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पासट बुधवार को, दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए थे, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है.

नयी दिल्ली/लखनऊ: न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे के सिलसिले में रेलवे ने बृहस्पतिवार को दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया.वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जांच में कोई बाधा नहीं आए, इसलिये सिग्नल इंस्पेक्टर और इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर को निलंबित किया गया है.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसे संकेत मिले हैं कि दुर्घटना की वजह पहली नजर में गलत सिग्नल देना है. रेलवे सुरक्षा आयोग के मुख्य आयुक्त की सिफारिश पर हमने दो लोगों को निलंबित कर दिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी सबूत से छेड़छाड़ ना हो.’’

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बछरावां में सिग्नल विभाग के वरिष्ठ संभागीय अभियंता विनोद कुमार शर्मा और कुंदनगंज के इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर अमरनाथ को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के पासट बुधवार को, दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए थे, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है.

फरक्का एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना इस साल की दूसरी सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रेल सुरक्षा के लिहाज से साल 2018 पिछले पांच साल में सबसे अच्छा साबित हुआ है.

इस साल की पहली बड़ी रेल दुर्घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई थी जिसमें 13 स्कूली बच्चे मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget