एक्सप्लोरर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- गर्मी से खराब हुईं कैराना और नूरपुर में ईवीएम

वेंकटेश्वरलु ने कहा कि कैराना और नूरपुर में कहीं भी पुनर्मतदान की संभावना नहीं है. मतदान से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट की जांच हुई थी. उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी को मतदान से रोका नहीं गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना लोकसभा व नूरपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार सुबह से मतदान के दौरान लगभग 150 ईवीएम में खराबी के मामले सामने आए, जिसकी शिकायत बीजेपी और सपा समेत तमाम दल अपने-अपने ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग से कर ईवीएम बदलने की मांग की. प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलु ने ईवीएम में खराबी का कारण भीषण गर्मी बताया है.

उन्होंने कहा, "तेज गर्मी के कारण ईवीएम मशीनें खराब हो रही हैं, लेकिन कहीं पर भी मशीन की गड़बड़ी के कारण चुनाव प्रभावित नहीं हुआ. हमारे पास पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त मशीनें हैं, हमने मशीनें बदलवा दीं."

..कल कहेंगे बारिश और ठंड से काम नहीं कर रही हैं ईवीएम: अखिलेश यादव

वेंकटेश्वरलु ने कहा कि कैराना और नूरपुर में कहीं भी पुनर्मतदान की संभावना नहीं है. मतदान से पहले सभी ईवीएम और वीवीपैट की जांच हुई थी. उन्होंने कहा कि कहीं पर भी किसी को मतदान से रोका नहीं गया.

सीईओ ने कहा, "ईवीएम और वीवीपैट के लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आए. जहां मशीनें खराब होने की शिकायत मिलीं, वहां मशीनें बदली गई हैं. हमारे पास 25 फीसदी रिजर्व ईवीएम हैं. गर्मी के कारण 10 से 15 फीसदी वीवीपैट तक खराब हो रहे हैं."

सपा, रालोद और कांग्रेस ने कहा- जहां ईवीएम खराब हुईं, वहां दोबारा मतदान हो

राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की खराबी के पीछे साजिश के आरोप पर उन्होंने कहा, "ईवीएम खराबी के जो आरोप लग रहे हैं, वे निराधार हैं. मशीनें खराब होना टेक्निकल प्रॉब्लम है. ज्यादा गर्मी की वजह से वीवीपैट खराब हो रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज के हो गए JDU वाले अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा
जन सुराज के हो गए JDU वाले अनंत सिंह? प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
UP Rajya Sabha Chunav Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
Live: अखिलेश यादव के दूसरे सरप्राइज पर बोले रामगोपाल यादव, सपा चीफ का नाम लेकर किया बड़ा दावा
छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
CM विजय ने मानी ज्योतिषाचार्य की बात तो DMK सांसद कनिमोझी बोलीं- 'वो PM...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget