एक्सप्लोरर

'जहरीली' हुई वाराणसी, 10 साल में 8 गुना बढ़ी सांस की बीमारियां

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहरीले कणों के वायु में बढ़ने से बच्चों की सांस की बीमारियों में बीते एक दशक में आठ गुना वृद्धि हुई है. एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को जापान के शहर क्योतो की तरह बनाने की बात कही थी.

रिपोर्ट 'वाराणसी चोक्स' निजी चिकित्सकों की टिप्पणियों की पुष्टि करती है. चिकित्सकों ने कहा है कि इस साल जाड़ों में वायु प्रदूषण कई दिनों तक असामान्य रूप से औसत से पांच गुना ज्यादा रहा. इससे दमा के मामले बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट में शहर में बढ़ते हुए पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) के स्तर के साथ-साथ बढ़ती हुई सांस की बीमारियों की प्रवृत्ति को उजागर किया गया है.

अस्थमा के मामलों में देखने को मिली वृद्धि

गंगा नदी के किनारे सिगरा इलाके के डॉ. प्रदीप जिंदल ने कहा, "अस्थमा के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है जो सिर्फ हमारी क्लीनिक में नहीं ही, बल्कि दूसरी क्लीनिक में भी देखी गई है."

उन्होंने कहा कि बीते दस साल में उन्होंने सांस की बीमारियों में आठ गुना वृद्धि देखी है. इससे बच्चे बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. इससे उनका नैदानिक भार जबरदस्त बढ़ गया है. करीब 80 फीसद मामले सांस की बीमारियों से जुड़े हुए हैं.

संक्रमण में बीते चार-पांच सालों में हुई कई गुना वृद्धि

जिंदल की बात की पुष्टि पल्मोनोलॉजिस्ट आर.एन. वाजपेयी भी करते हैं. वाजपेयी की क्लीनिक लंका इलाके में है. वाजपेयी ने कहा, "शहर में एक बड़ी समस्या सड़क की धूल की है. गर्मियों में धूल की आंधी से प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है." उन्होंने कहा कि ब्रॉन्कियल एलर्जी और सीने के संक्रमण में बीते चार-पांच सालों में कई गुना वृद्धि हुई है.

एक स्वतंत्र शोधकर्ता और 'वाराणसी चोक्स' की लेखक ऐश्वर्या मदिनेनी ने कहा कि शहर में रिस्पेरेटरी सस्पेंडेड पर्टिकुलेट मैटर (आरएसपीएम) या पीएम-10 गर्मी और सर्दियों दोनों समय बढ़ता जा रहा है. वाराणसी चोक्स की रिपोर्ट यहां इसी सप्ताह जारी की गई है.

साल 2010 के बाद से सबसे ज्यादा

पार्टिकुलेट मैटर बड़े स्तर पर वाहनों, बड़े पैमाने पर निर्माण, सड़क की धूल और दूसरी औद्योगिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होते हैं. इस साल गर्मियों में परिवेशी वायु में प्रदूषण 200 से 230 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर (एयूजी/एम3)रहा. यह साल 2010 के बाद से सबसे ज्यादा है.

वैश्विक मानकों के अनुसार, 24 घंटे के औसत में पीएम की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति धनमीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इंडिया स्पेंड व केयर4एयर और पर्यावरण एवं ऊर्जा विकास केंद्र की रिपोर्ट से पता चलता है कि आरएसपीएम की मात्रा बीते साल सर्दियों में 140 से 150 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रही. साल 2010 से पीएम वार्षिक औसतन लगातार बढ़ रहे हैं. इस साल सर्दियों में इनका स्तर लगातार कई दिनों तक 300 यूजी/एम3 रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget