एक्सप्लोरर

जनता ने पूछा सवाल तो BJP विधायक बोले- काम करवाना है तो प्यार से बोलो, मैंने प्यार से वोट मांगा था

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी विधायक रविन्द्र कुमार अपने विधानसभा इलाके में हैं और उनके कार्यों से नाराज तेतरिया गांव के लोगों का गुस्सा फूटा रहा है.

पटना: जमुई जिले के झाझा विधानसभा से बीजेपी विधायक रविन्द्र यादव लक्ष्मीपुर के तेतरिया गांव पहुंचे. जहां उन्होंने विवादित बयान दे दिया. जब उनसे स्थानीय जनता ने सड़क बनवाने की मांग की तो उन्होंने कहा, '' मैं विश्वकर्मा नहीं जो सड़क बनवा दूंगा.''

जब एक स्थानीय लड़के ने रविन्द्र यादव से सड़क नहीं बनाने पर सवाल किया तो विधायक जी भड़क गए. उन्होंने लड़के को पहले डांट कर चुप करना चाहा लेकिन लड़का चुप नहीं हुआ. लड़के ने अपना सवाल जब जारी रखा तो विधायक जी ने जवाब दे दिया कि वो भगवान विश्वकर्मा नहीं हैं. इसके बाद रविन्द्र यादव अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने लगे, तो लड़के ने कहा कि यहां अंग्रेजी मत बोलिए.

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी विधायक रविन्द्र कुमार अपने विधानसभा इलाके में हैं और उनके कार्यों से नाराज तेतरिया गांव के लोगों का गुस्सा फूटा रहा है. वायरल वीडियो में स्थानीय लोग रविन्द्र यादव को घेरकर उनके किये गए वादे याद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा करने पर रविन्द्र यादव गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इसके बाद लोकल भाषा में रविन्द्र यादव कहते हैं कि अंग्रेजी नहीं आती तो सीखो. जब लोगों ने उनसे कहा कि आपको हमने सड़क बनाने के नाम पर वोट दिया है पर सड़क नहीं बनी है. इस पर गुस्साए विधायक जी ने तमतमाते हुए कहा कि बस ये ही एक गांव नहीं है जहां सड़क नहीं बनी और भी ऐसे कई गांव हैं.

वायरल वीडियो के अनुसार संवाद-

रविन्द्र यादव से जब स्थानीय लोगों ने पूछा कि हम लोग आपके पास गए पर रोड अभी तक नहीं बना है तो रविन्द्र यादव ने कहा कि, '' बहुत जगह का रोड नहीं बना, आपके इलाके का भी नहीं बना, मैं कोशिश करूंगा. ऐसा नहीं है, जीतकर गए हैं तो सबके रोड बनवा देंगे. आई विल ट्राई माय लेवल बेस्ट.'' इस पर स्थानीय निवासियों ने कहा कि हमें अंग्रेजी समझ नहीं आती है, इस पर रविन्द्र यादव ने जवाब दिया कि इंग्लिश नहीं आती तो पढ़ो.

इसके बाद स्थानीय जनता ने पूछा कि स्कूल में पढ़ाई कहां होती है. इस पर विधायक जी ने कहा कि आप हमसे सवाल पूछने आये हैं या लड़ाई करने. जब एक लड़के ने कहा कि हम आपसे जवाब चाहते हैं तो रविन्द्र यादव ने कहा, '' तुम्हारी उम्र क्या है और हमारी क्या है, मैं तुम्हारे पिता की उम्र का हूं. जरा होश में बात करो, क्यों ऐसे बात कर रहे हो, क्या नाम है इसका.''

जब उस लड़के ने कहा कि हमें तो पता है कि करीब-करीब सभी जगह रोड बन चुकी है. इस पर विधायक जी ने कहा, देखो बेटा हम विधायक हैं और तुम्हारा काम है हमसे कहना और हमारा काम है उसको करना लेकिन शिष्टाचार बहुत बड़ी चीज है. स्थानीय लोगों ने जब कहा कि आप जब भीम बांध गए थे तो हमने आपसे यहां पर रोड के लिए कहा था. इस पर रविन्द्र यादव ने जवाब दिया कि वहां तो तुम गए थे पर जब हम हाथ जोड़कर आये थे वोट के लिए उसके बाद तुम एक बार भी मेरे पास नहीं आए.

इसके बाद स्थानीय जनता ने कहा कि हां आपके पास गए थे. इसपर विधायक जी ने कहा कि तो हम क्या बोले कि नहीं बनवाएंगे.

इसके बाद जब उनसे आम जनता ने पूछा कि 5 साल हो गए हैं. अब तक रोड नहीं बना है. अब ये सरकार भी चली ही जाएगी तो रविन्द्र यादव ने कहा कि मैं सबके इलाके का रोड नहीं बनवा सकता. मुझ से काम कराने है तो प्यार से बात करो. मैंने तुमसे प्यार से वोट मांगे थे.

ये भी पढ़ें-

JNU हिंसा: कैंपस के छात्र और शिक्षक संघ का मार्च आज, फीस बढ़ोतरी वापस लेने और VC को हटाने की मांग

पैरों की रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget