एक्सप्लोरर

पटना में बनी 5 स्टार की सुविधाओं वाली धर्मशाला, जानें क्या-क्या है यहां खास

इस धर्मशाला में 256 बैड हैं जिन्हें 15 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. यहां पर महज 50 रुपये में बेड और 20 रुपये में शुद्ध पौष्टिक भोजन दिया जाएगा.

नई दिल्ली: पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में 5 स्टार होटल की सुविधाओं वाली एक धर्मशाला का निर्माण किया गया है. यह धर्मशाला सीएसआर ( को-ऑर्पोरेट समाजिक उत्तरदायित्व) के तहत आईजीआईएमएस (इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में पावरग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा धर्मशाला की शुरुआत की गई. यहां पर पचास रुपये में बिस्तर और बीस रुपये में भर पेट खाने की सुविधा रखी गई है.

इस धर्मशाला का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री आर के सिंह के ने किया. इसके अलावा आर के सिंह ने 10 एम्बुलेंस की सुविधा भी दी है. साथ ही आगे 15 और एम्बुलेंस देने का वादा किया है. जिन्हें सभी जिले के राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा वितरित की जाएगा. वहीं इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे.

धर्मशाला में ये हैं विशेषताएं

* 5420 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में बने इस विश्राम सदन की क्षमता 256 बैड की है जिसे 15 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है.

* सफेद दूधिया रंग में तैयार इस बिल्डिंग की इमारत चार मंजिला है जिसमें रिसेप्शन, डाइनिंग हॉल, कैफेटेरिया, किचन, कॉमन हॉल का निर्माण किया गया है.

* इस धर्मशाला की विशेषता ये भी है कि इसके प्रत्येक मंजिल पर वाटरप्यूरिफायर लगा हुआ है साथ ही बाथरूम में गीजर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

* इस बिल्डिंग के हर कमरे में एक बाल्कनी और बेड उपलब्ध होंगे जो फर्नीचर आदि से सुसज्जित होंगे.

* यहां ठहरने वाले मरीजों के लिए बहुत ही कम दर पर बेड और भोजन की सुविधा भी की गई है. यहां पर महज 50 रुपये में बेड और 20 रुपये में शुद्ध पौष्टिक भोजन दिया जाएगा.

पावरग्रिड द्वारा बनाए गए इस धर्मशाला का नाम पावरग्रिड विश्राम सदन रखा गया है. इस कल्याणकारी परियोजना की नींव 13 अप्रैल 2018 को केंद्रीय राज्य मंत्री आर के सिंह द्वारा ही रखी गई थी जिसे लगभग ड़ेढ साल के अंदर ही पूरा कर लिया गया. गौरतलब है कि आईजीआईएमएस में प्रतिदिन लगभग 3 हजार मरीजों का इलाज किया जाता है और प्रत्येक मरीज के साथ उनके देखभाल के लिए कुछ परिजनों का भी आना पड़ता है. जो सुदूर जिलों और गांवों से आते हैं. ऐसे में उन्हें इस विश्राम सदन के बनने से मरीजों के परिजनों को बहुत ही कम दर पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी. जिससे वो अपनी कुछ पैसों की परेशानी से बच सकते हैं.

स्वाति सिंह के वायरल ऑडियो पर बोले शिवपाल, अधिकारी को तो मंत्री डांट ही सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget