एक्सप्लोरर

नाबालिग से रेप पर मौत की सजा मिले: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. हम कानूनी सलाह ले रहे हैं."

लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अब एक्शन में हैं या फिर यूं कह लें कि पुराने फॉर्म में आ गए हैं.  उन्नाव रेप कांड के बाद वे डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं. बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर पर रेप के आरोप लगने के बाद योगी सरकार की खूब किरकिरी हुई. यूपी सरकार के कामकाज पर हाईकोर्ट से लेकर देश की जनता तक ने अपना गुस्सा दिखाया. बुधवार को दिन भर लखनऊ में बैठकें होती रहीं.

सीएम योगी ने अपने ऑफिस में सीनियर आईपीएस अफसरों की जम कर क्लास लगाई. डीआईजी, आईजी, एडीजी और डीजी रैंक के पुलिस अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की मीटिंग देर रात तक चली. रेप के मामले में दोषियों को मौत की सजा देने के लिए कानून में बदलाव करने का फैसला हुआ. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. हम कानूनी सलाह ले रहे हैं." नाबालिग लड़कियों से बलात्कार पर फांसी की सजा मिलनी चाहिए. देश के कई इलाकों से ऐसी ही मांग उठ रही है. उन्नाव से लेकर कठुआ में हुई रेप की घटनाओं से पूरा देश गुस्से में है.

सार्वजनिक स्थलों पर लगातार गश्त करेगा एंटी रोमियो स्क्वॉड

यूपी में महिलाओं से अपराध के लिए 1090 वुमेन पावरलाइन बनाया गया है. योगी सरकार ने इसे डायल 100 से जोड़ने का फैसला किया है. ऐंटी रोमियो स्क्वॉड भी अब इस नेटवर्क से मिल कर काम करेगा. अगर कोई महिला वीमेन पावरलाइन पर फोन करती है तो अब डायल 100 की पुलिस  तुरंत पहुंचेगी. एंटी रोमियो स्क्वॉड गर्ल्स स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार नज़र रखेगी. कॉन्सटेबल से लेकर एडीजी रैंक तक के अफसर पैदल गश्त करेंगे जिसे फुट पेट्रोलिंग कहा जाता है. अगर महिला के खिलाफ अपराध की कोई घटना मीडिया में आती है तो उस ज़िले के एसपी और डीएम तुरंत उस पर एक्शन लेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने लापरवाही की तो कड़ी कार्रवाई होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आईपीएस अफसरों को दागी छवि वाले पुलिसवालों को फील्ड में तैनात नहीं करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कही से कोई शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं. हाल में ही झांसी के एक थानेदार की एक अपराधी से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था. इसमें वह पुलिस एनकाउंटर से बचने के लिए 'स्टिंग करने को कह रहा था. थानेदार सुनीत सिंह को डीजीपी ओपी सिंह ने बर्खास्त कर दिया है. सुनीत पर पहले से रेप का केस चल रहा था लेकिन पैरवी लगा कर वह थानेदार बन गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget