एक्सप्लोरर

पहले मंत्री पद छोड़ें कुशवाहा, इसके बाद विपक्षी नेताओं से बातचीत करेंः सीपी ठाकुर

कुशवाहा के बागी तेवर पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कुशवाहा पहले मंत्री पद से इस्तीफा दें, उसके बाद विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात करें.

नई दिल्लीः आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर ने नसीहत दी है कि पहले वो मंत्री पद छोड़ें इसके बाद विपक्षी नेताओं से बातचीत करें. दरअसल आरएलएसपी प्रमुख व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों एनडीए नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने शरद यादव व तेजस्वी यादव से मुलाकात भी की है. कुशवाहा के बागी तेवर पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि कुशवाहा पहले मंत्री पद से इस्तीफा दें, उसके बाद विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात करें. इस मुद्दे पर रालोसपा प्रवक्ता सतेंद्र कुमार ने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत संबंध अलग होते हैं, कोई भी किसी से मिल सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीपी ठाकुर ने पहले बयान दिया था कि अगर आरएलएसपी बीजेपी से अलग होती है तो इससे बीजेपी को नुकसान हो सकता है. अभी हो सकता है कि सीपी ठाकुर को बीजेपी के कुछ नेताओं ने दबाव दिया होगा तो ऐसा बयान दे रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही कुशवाहा का कांग्रेस प्रेम भी उजागर हुआ था, जब उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पर नमन. जिन लोगों ने उन्हें कम में आंका, उसे उन्होंने परास्त कर दिया. अपने इस ट्वीट में उन्होंने इंदिरा गांधी को अपना रोल मॉडल भी बताया था.उनके इस ट्वीट को कांग्रेस व महागठबंधन से नजदीकी के तौर पर देखा जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिये सुशील मोदी पर निशाना साधा था. दरअसल सुशील मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया था कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र भाई मोदी की विश्वसनीयता और गरीबों, दलितों-पिछड़ों-अति पिछड़ों के विकास में उनकी गहरी दिलचस्पी को देखकर 2014 में जनता ने एनडीए को भारी सफलता दिलाई. सभी घटक दलों ने मिलकर जनता की सेवा करते हुए देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी, लेकिन कुछ लोगों को अपने बारे में इतनी गलतफहमी हो गई है कि वे लगातार गठबंधन धर्म के विपरीत आचरण कर महागठबंधन के चार्जशीटेड नेताओं तक से मेल-मिलाप में लगे हैं. सुशील मोदी का इशारा सीधा-सीधा उपेंद्र कुशवाहा पर ही था. उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा था कि महोदय, बिलकुल सच कहा आपने, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने तो देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की हर संभव कोशिश की. मगर, जरा, सृजन घोटाले पर भी तो कुछ बोलिए? इसके अलावा उनकी पार्टी के लोग भी लगातार ही एनडीए के खिलाफ कुछ न कुछ बोल रहे हैं. जो भी हो लेकिन इतना तो तय लग रहा है कि बीजेपी और आरएलएसपी की दोस्ती अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी. आरएलएसपी नेताओं की खासकर उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार व सुशील मोदी के खिलाफ बयानबाजी इसके साफ संकेत दे रही है. ऐसा लग रहा है कि अलग होने की मात्र औपचारिकता ही शेष है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: 'मिस्ट्री वुमन' मधु और नशे का इंजेक्शन लगाने वाला 'डॉक्टर' 5 दिनों की CBI रिमांड पर बिहारः युवाओं को JDU से इस तरह जोड़ रहे हैं प्रशांत किशोरः सौ नीतीश कुमार बनाने की तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
यूपी: चीनी के बढ़े दाम पर ओपी राजभर की पार्टी की हुंकार! आंदोलन का ऐलान
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
बाराबंकी: चलती कार बनी आग का गोला, लॉक जाम होने से जिंदा जला शख्स
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget