एक्सप्लोरर

संतकबीरनगर: कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर, टिकट को लेकर आपस में भिड़े कार्यकर्ता

कांग्रेस यूपी में अपना खोया आधार वापस पाने के लिए मेहनत कर रही है लेकिन उसे कार्यकर्ताओं की गुटबाजी भी देखने को मिल रही है. ऐसा ही वाकया हुआ है संतकबीरनगर में.

संतकबीरनगरः कांग्रेसियों में उस वक्‍त गुटबाजी देखने को मिली जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल के लोकसभा प्रभारी सचिन नायक बुधवार देर रात कांग्रेसियों से मिलने पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. उसी दौरान प्रभारी के सामने ही कांग्रेसी टिकट को लेकर आपस में ही भिड़ गए और जमकर हंगामा हुआ.

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल के लोकसभा प्रभारी सचिन नायक कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पूर्वांचल के दौरे पर हैं. बुधवार को वे संतकबीरनगर में कांग्रेस के कार्यालय पर देर रात 10 बजे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे.

वो कार्यकर्ताओं से ये जानना चाह‍ते थे कि आखिर यहां किस तरह का प्रत्याशी मैदान में उतारा जाए. जिससे यूपी में अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस को वापसी कर सके. लेकिन देर शाम अंधेरा होने के बाद सचिन नायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचे.

संतकबीरनगर: कांग्रेस में गुटबाजी जोरों पर, टिकट को लेकर आपस में भिड़े कार्यकर्ता

यहां पर उन्होंने जैसे ही टिकट के दावेदारों और कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू किए तभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पर्यवेक्षक के सामने ही भिड़ गए और धक्का-मुक्की के साथ जमकर बवाल काटने लगे. मामला इतना तूल पकड़ गया कि झगड़ा छुड़ाने के लिए प्रभारी को दखल देना पड़ा.

जैसे-तैसे मामला मैनेज किया गया और किसी तरह कार्यकर्ताओं से मिलने-जुलने के कार्यक्रम को खत्‍म कर दिया गया. गुटबाजी के बीच नाराज प्रभारी सचिन नायक वहां से रवाना हो गए. जब गुटबाजी और बवाल के बारे में पूर्वांचल प्रभारी पूछा गया, तो उन्होंने टिकट की चाह रखने वालों को संयम और धैर्य रखने की सलाह दी.

उन्‍होंने कहा कि यहां पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में जरूरी है कि हमलोग बैठकर किसी भी मसले का हल निकालें. हालांकि उनके चुप कराने के बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा और नारेबाजी खत्‍म नहीं हुई.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर जनता को बधाई दी

कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: शहरों के भविष्य पर सीएम मोहन यादव का खास फोकस
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे
अंतर्राष्ट्रीय सोया कान्क्लेव में शामिल हुए CM मोहन यादव, बोले- इस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget